Neha Kakkar के मां बनने की खबरों पर पति रोहनप्रीत सिंह ने किया रिएक्ट, कहा- हो सकता है लोगों को…

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Sep 2024 10:58 AM

विज्ञापन

Neha Kakkar

रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ को लेकर कुछ समय पहले खबर आयी थी कि नेहा मां बनने वाली है. अब नेहा के पति रोहनप्रीत ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

सिंगर नेहा कक्कड़ के पति, एक्टर, सिंगर रोहनप्रीत सिंह इन दिनों अपने नये सॉन्ग काला माल को लेकर सुर्खियों में है. सॉन्ग में रोहनप्रीत के साथ-साथ बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल ने काम किया है. सॉन्ग 10 सितंबर को रिलीज किया गया था और अभी इसपर खूब रील्स बन रहे हैं. इस बीच रोहनप्रीत ने एक इंटरव्यू में नेहा संग तलाक और प्रेग्नेंसी की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

कब मां बनेंगी नेहा कक्कड़ ?

सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में रोहनप्रीत सिंह ने नेहा संग तलाक और प्रेग्नेंसी की खबरों पर बात की. कुछ समय पहले दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था. रोहनप्रीत ने कहा, ऐसी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं है. आप किसका-किसका मुंह बंद करोगे. जिसे जो अच्छा लग रहा, उन्हें वो करने देना चाहिए.

रोहनप्रीत सिंह ने और क्या कहा ?

रोहनप्रीत सिंह ने आगे कहा, हो सकता है लोगों को ये सब करके खुशी मिल रही. ऐसे में किसी की खुशी क्यों छिननी. जिसे जो अच्छा लग रहा, उसे करने दो.

सबसे क्रेजी अफवाह क्या है रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ को लेकर ?

सिद्धार्थ के इस सवाल पर रोहनप्रीत ने कहा, सबसे क्रेजी तो एक ये प्रेग्नेंसी वाला ही है.

नेहा संग तलाक की अफवाहों से निपटने पर रोहनप्रीत ने क्या कहा

टाइम्स नाउ से बातचीत में रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ संग तलाक की अफवाहों पर कहा, आजकल ये व्यूज मैटर करती है. ट्रोल्स को लगता है ये सब करके व्यूज मिलेगा. मुझे लगता है कि ऐसा नेगेटिव लिखते है लोगों के बारे में तो लगता है, मजा आ गया. शायद इनको ये सब चीजें करके खुशी मिल रही है. उनकी असली खुशी क्या है पता नहीं. जिसके बारे में लिख रहे है, उनको फर्क नहीं पड़ना चाहिए. बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने साल 2020 में शादी किया था.

Also Read- Neha Kakkar Pregnant: मां बनने वाली हैं नेहा कक्कड़! खुद सिंगर ने खोला राज

Also Read- Indian Idol 14 में नेहा कक्कड़ को इस सिंगर ने किया रिप्लेस, जानें यहां

Entertainment Trending Video

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola