Neha Kakkar Pregnant: मां बनने वाली हैं नेहा कक्कड़! खुद सिंगर ने खोला राज

Neha Kakkar Pregnant: पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ आखिरी बार साल 2022 में इंडियन आइडल में नजर आई थी. उसके बाद वो शो में नहीं दिखी और उन्होंने टीवी से ब्रेक ले लिया. अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थी. इसपर उन्होंने रिएक्ट किया.

Neha Kakkar Pregnant: पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं. नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और खूब सारे पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती है.

साल 2022 में वो इंडियन आइडल में नजर आई थी, जिसके बाद उन्होंने टीवी पर ब्रेक ले लिया था. अब एक बार फिर से सिंगर ने टीवी की दुनिया में वापसी कर ली.

बीते कुछ दिनों से नेहा की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थी. अब सिंगर ने सच्चाई बताई है. ईटाइम्स से बातचीत में नेहा ने कहा कि, “जब से मेरी शादी हुई है, मेरे बारे में केवल दो अफवाहें चल रही हैं – कि मैं प्रेंग्नेंट हूं या तलाक ले रही हूं.”

नेहा ने ब्रेक लेने पर कहा कि, “यह मेरे लिए बहुत जरूरी ब्रेक था क्योंकि मैं शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुकी थी. मैं उनमें से हूं जो किसी भी शो में अपना सब कुछ दे देती हूं और मैं पिछले कुछ समय से ऐसा कर रही हूं.

आगे नेहा ने कहा कि, एक समय के बाद मेरे लिए वह करना मुश्किल हो गया जो मैं कर रही थी. मैं कुछ समय के लिए शांत रहना चाहती थी और इसलिए ब्रेक लिया. अब मैं धमाकेदार वापसी कर रही हूं

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह चंडीगढ़ में एक-दूसरे से मिले और फिर प्यार में पड़ गए. दोनों ने 24 अक्टूबर, 2020 में बड़ी ही धूमधाम से शादी की.

नेहा कक्कड़ इन दिनों रियलिटी शो, ‘सुपरस्टार सिंगर’ को लेकर चर्चा में है. शो 9 मार्च से टीवी पर शुरू होने वाला है. शो का प्रोमो सामने आ चुका है.
Also Read: Indian Idol के जज की फीस जान कर हैरान रह जाएंगे आप, Neha Kakkar को मिलती है मुंह मांगी रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










