नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पति के साथ बिताई गई…

बीते दिनों ऐसी खबरें चल रही थी कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, कई जगह पर तो तलाक की खबरें भी चल रही थी. हालांकि अब सिंगर ने इनसब बातों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि सच क्या है.
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इन-दिनों पति रोहनप्रीत को लेकर सुर्खियों में है. बीते दिनों सिंगर की बर्थडे पार्टी में रोहन को ना पाकर उनके चाहने वाले काफी हैरान और परेशान हो गए थे. कई यूजर्स ने तो ये अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि कपल के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है. हालांकि अब नेहा ने इनसब बातों का मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोहनप्रीत संग कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की है और तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया.
दरअसल नेहा और रोहनप्रीत हाल ही में सीक्रेट वेकेशन पर गए थे. जहां की तसवीरें अब सिंगर ने पोस्ट की है. नेहा ने रोहनप्रीत के साथ नाइट आउट की कुछ सेल्फी पोस्ट कीं. उनमें से एक में उन्होंने पति के गाल पर एक प्यारा सा किस किया. फोटोज शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, “पति के साथ बिताई गई बेहतरीन छुट्टियों से वापस शहर में!! @rohanpreetsingh.
नेहा की पोस्ट पर रोहनप्रीत ने कमेंट किया. उन्होंने लिखा, “क्या यात्रा है मेरे प्यार!” दोनों को साथ देखकर फैंस को भी सुकून मिला. एक यूजर ने लिखा, “आपने इस तस्वीर को पोस्ट करके बहुत से लोगों की जान बचाई..वरना लोगों को अटैक आया हुआ था कि आपके जन्मदिन पर रोहू कहां था”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अच्छा लगा देखकर आप दोनों साथ है..क्यूट कपल, लेकिन रोहन आपके बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं थे”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वर्ल्ड का सबसे क्यूट कपल”.
Also Read: Bigg Boss OTT 2 Contestants List: बिहार की मनीषा रानी से लेकर फलक नाज तक, ये कंटेस्टेंट घर में मचाएंगे घमाल
नेहा और रोहनप्रीत की शादी में परेशानी की अटकलें तब शुरू हुईं जब नेहा ने 6 जून को अपना जन्मदिन मनाया. उन्होंने अपनी कई पार्टियों से कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. उनकी पहली पार्टी उनके माता-पिता के साथ थी, जो उपहार लेकर आए और उनके लिए घर को सजाया. हालांकि तस्वीरों में रोहनप्रीत नजर नहीं आ रहे थे. बाद में, उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री सहित अपने दोस्तों के साथ अपना स्पेशल दिन मनाया. वहां भी रोहनप्रीत गायब था. बता दें कि नेहा ने आनंद कारज समारोह में 24 अक्टूबर, 2020 की सुबह रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी. बाद में शाम को, उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










