ePaper

दीपिका पादुकोण को टक्कर देंगी नयनतारा, शाहरुख खान की जवान में बोल्ड लुक से हैरान करेंगी एक्ट्रेस

Updated at : 25 Mar 2023 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण को टक्कर देंगी नयनतारा, शाहरुख खान की जवान में बोल्ड लुक से हैरान करेंगी एक्ट्रेस

यह पहली बार नहीं होगा जब नयनतारा किसी फिल्म के लिए बीच वियर पहनेंगी. इससे पहले 2007 में अजित कुमार अभिनीत एक्शन-थ्रिलर बिल्ला में उन्होंने अपनी ब्लैक टू-पीस बिकिनी में फैंस को चौंका दिया था.

विज्ञापन

तमिल अभिनेत्री नयनतारा ने कई फिल्मों में अपनी दमदार परफॉरमेंस से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. इनदिनों वो शाहरुख खान संग अपनी पहली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म से एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार नयनतारा जवान में बिकिनी लुक से फैंस को इंप्रेस करनेवाली हैं. इससे पहले पठान में दीपिका पादुकोण के बिकिनी लुक ने खूब चर्चा बटोरी थी.

बोल्ड लुक से हैरान करेंगी नयनतारा

यह पहली बार नहीं होगा जब नयनतारा किसी फिल्म के लिए बीच वियर पहनेंगी. इससे पहले 2007 में अजित कुमार अभिनीत एक्शन-थ्रिलर बिल्ला में उन्होंने अपनी ब्लैक टू-पीस बिकिनी में फैंस को चौंका दिया था. नयनतारा ने फिल्म वल्लवन के लिए भी स्विमसूट पहना था. इस फिल्म में सिलम्बरासन टीआर ने अभिनय किया था.

फिल्माया जायेगा जवान जैसा सीन

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की पठान में अपनी सिजलिंग बिकनी से प्रशंसकों का दिल जीत लिया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुाार, अब नयनतारा भी बिकनी पहने लुक के साथ एक नए अवतार में जवान के लिए दीपिका की जगह लेगी. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाली शाहरुख खान-अभिनीत फिल्म जवान में भी पठान जैसा एक वेकेशन सीन शूट किया जायेगा. हालांकि अब तक न तो निर्माताओं और ना ही नयनतारा ने इस खबर की पुष्टि की है.

Also Read: ‘सैफ से मैंने तब शादी की जब कोई एक्ट्रेस ऐसा करना नहीं चाहती थीं’, जानें करीना कपूर ने क्यों कहा…
शाहरुख ने 4 साल बाद की है वापसी

बता दें कि, 4 साल के लंबे ब्रेक के बाद शाहरुख खान ने पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की. इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. अब उनके पास दो और प्रोजेक्ट्स हैं – जवान और डंकी. एटली द्वारा निर्देशित जवान में विजय सेतुपति भी एक नकारात्मक भूमिका में हैं. फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. एक्शन एंटरटेनर, जो पहले 2 जून को रिलीज़ होने वाली थी, अब इसमें देरी हो सकती है.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola