ePaper

Naagin फेम Nia Sharma का बोल्ड व ग्लैमरस अंदाज से फैंस हुए क्लीन बोल्ड, पिंक आउटफिट में इसलिए नंगे पैर भागती नजर आईं एक्ट्रेस

Updated at : 30 Mar 2021 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin फेम Nia Sharma का बोल्ड व ग्लैमरस अंदाज से फैंस हुए क्लीन बोल्ड, पिंक आउटफिट में इसलिए नंगे पैर भागती नजर आईं एक्ट्रेस

Nia Sharma latest photoshoot in pink dress: निया शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो उनकी ग्लैमरस तस्वीर भरी पड़ी हैं. निया सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं और अपने नए वीडियो और तस्वीरें अकसर शेयर करती रहती हैं. निया अपनी बोल्ड व ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक बार फिर निया ने फोटोशूट करवाया है जो चर्चा का विषय बन गया है.

विज्ञापन

निया शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो उनकी ग्लैमरस तस्वीर भरी पड़ी हैं. निया सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं और अपने नए वीडियो और तस्वीरें अकसर शेयर करती रहती हैं. निया अपनी बोल्ड व ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक बार फिर निया ने फोटोशूट करवाया है जो चर्चा का विषय बन गया है. इससे पहले निया ने होली के अवसर पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उनका डांस देखकर खकर फैंस भी चौंक गए थे. वैसे निया अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो की वजह से ट्रोल भी होती रहती हैं. लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. वैसे निया अपने काम में बहुत मेहनत करती हैं और यही वजह है कि आज वह जिस भी मुकाम पर हैं अपनी मेहनत से हैं.

https://www.instagram.com/p/CNCGXrKFqyB/

पिंक आउटफिट में इसलिए नंगे पैर भागती नजर आईं एक्ट्रेस

निया ने तीन कलर से मिलकर बना नेट का एक बेहद खूबसूरत गाउन पहना है. हॉफ स्लीव्स और डिप नेक के इस गाउन की एक खासियत यह भी है कि इसकी लंबाई और घेर सामान्य गाउन की तुलना में बेहद अधिक है. तस्वीर में निया इस गाउन को संभालते हुए भागने की कोशिश कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CNCflZWlkeD/

जमाई राजा 2.0 में कुछ ऐसे अवतार में नजर आ रही हैं निया शर्मा

हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘जमाई राजा 2.0’ में निया ने बिकिनी अवतार लिया है. निया ने वेब सीरीज में अपने लुक की झलक कई बार अपने फैन्स को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.

https://www.instagram.com/p/CL8tFzLFP3T/

निया शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ

निया ने बॉलीवुड में एक पारंपरिक शो एक हजारों में मेरी बहना है से डेब्यू किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो निया टीवी पर लास्ट शो नागिन 4 में नजर आई थीं. इस शो में निया के साथ जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई और विजेंद्र कुमेरिया लीड रोल में थे. निया ने शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था. इसके बाद वह खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया में आई थीं और इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी. फिर निया जमाई 2.0 में नजर आई थीं जो ओटीटी पर रिलीज हुआ था. इसमें निया के साथ रवि दुबे लीड रोल में थे. जमाई 2.0 में भी निया का हॉट अवतार फैंस को बहुत पसंद आया था.

https://www.instagram.com/p/CLnxoOQlqkA/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola