Naagin 7 Grand Finale: ‘नागिन 7’ के फिनाले को मिला एक्सटेंशन, आखिरी एपिसोड्स में लौट सकते हैं पुराने सितारे
नागिन 7 ग्रैंड फिनाले, फोटो- इंस्टाग्राम
Naagin 7 Grand Finale अब इस हफ्ते नहीं बल्कि अगले हफ्ते होगा. जानिए शो को आगे बढ़ाने की असली वजह और कौन से पुराने नागिन स्टार्स वापस आ रहे हैं.
Naagin 7 Grand Finale: टीवी शो ‘नागिन 7’ के फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. पहले माना जा रहा था कि इस शो का धमाकेदार ग्रैंड फिनाले 7 जून को ही टीवी पर आ जाएगा, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स को शो को एक हफ्ते और चलाने की मंजूरी मिल गई है, जिससे कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है.
शो को आगे क्यों बढ़ाया गया?
Just Show Biz की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स और चैनल का मानना है कि कहानी के कुछ अहम हिस्से अभी दिखाए जाने बाकी हैं. ऐसे में शो को जल्द खत्म करने पर इसकी कहानी अधूरी लग सकती थी. इसी वजह से मेकर्स को कुछ और एपिसोड्स का समय दिया गया है.
वहीं, बताया जा रहा है कि ‘नागिन 7’ की जगह आने वाला नया शो भी अभी पूरी तरह तैयार नहीं है. ऐसे में चैनल ने फैसला किया कि ‘नागिन 7’ को एक हफ्ते का एक्सटेंशन देकर इसकी कहानी को सही तरीके से खत्म किया जाए.
आखिरी हफ्तों में क्या होगा खास?
अब जब शो को एक हफ्ता और मिल गया है, तो दर्शकों को बहुत ही धमाकेदार सीन देखने को मिलेंगे. सबसे बड़ा मुकाबला ड्रैगन और नागिन के बीच होने वाला है, जिसका वादा मेकर्स ने बहुत पहले किया था. यह लड़ाई इस सीजन का सबसे मजेदार हिस्सा होने वाली है, जिसे देखकर फैंस को बड़ा मजा आएगा.
पुराने नागिन स्टार्स की होगी वापसी
फिनाले को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज प्लान किया गया है. कहा जा रहा है कि ‘नागिन’ के पिछले सीजन्स में नजर आ चुकीं तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी शो में कैमियो रोल करती दिखाई देंगी.
प्रियंका चौधरी ने दिखाई BTS झलक
लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूटिंग की कुछ बिहाइंड द सीन झलकियां शेयर कीं. उन्होंने शो के कोरियोग्राफर आमार साखरकर से भी फैंस को मिलवाया. वहीं कोरियोग्राफर ने प्रियंका की मेहनत और डेडिकेशन की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर परफॉर्मेंस के लिए पूरी तैयारी के साथ आती हैं.
यह भी पढ़ें: Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ को लेकर डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर भी मिला हिंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए