Mouni Roy ने शादी के बाद बार काउंटर पर चढ़कर किया डांस, शाखा पोला पहने दिखी एक्ट्रेस, VIDEO

शादी के बाद मौनी रॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ बार काउंटर के टॉप पर चढ़कर डांस करती दिख रही है.
Mouni Roy dance video: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी को गोवा में बंगाली और मलयाली रीति- रिवाजों से शादी की. मौनी एक के बाद एक शादी की तसवीरें शेयर कर रही है. वहीं, मौनी और सूरज ने अपनी शादी में खूब धमाल मचाया था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियोज को देखकर आपको यकीन हो जाएगा. एक वीडियो सामने आय़ा है जिसमें मौनी बार काउंटर के टॉप पर चढ़कर डांस करती दिखी.
बार काउंटर के टॉप पर चढ़कर मौनी ने किया डांस
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी के बाद अपने दोस्तों के लिए पूल पार्टी रखा. इसकी फोटोज मंदिरा बेदी ने शेयर की थी. अब मौनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ बार काउंटर के टॉप पर चढ़कर डांस करती दिख रही है. बैकग्राउंड में एम्प्लीफायर गाना प्ले हो रहा है.
मौनी का डांस वीडियो
इस वीडियो में मौनी रॉय बैकलेस ड्रेस में डांस करती दिख रही है. उन्होंने शाखा पोला भी अपने हाथों में पहना हुआ है. काउंटर के टॉप पर उनके साथ उनकी दो और फ्रेंड दिख रही है. वहीं, सोशल मीडिया पर उनके संगीत सेरेमनी के खूब सारे वीडियोज अब सामने आ रहे है. एक वीडियो में वो सूरज के साथ प्रियंका चोपड़ा के साथ देसी गर्ल गाने पर डांस करती दिखी.
मौनी रॉय ने शेयर किया वीडियो
शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपने दोस्तों के लिए पूल पार्टी रखी थी. बता दें कि मौनी और सूरज ने मलयाली और बंगाली रस्मों से शादी की. इसकी तसवीरें औऱ वीडियोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. मौनी दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत लगी थी.
इन सेलेब्स ने दी शादी की बधाई
मौनी रॉय और सूरज नांबियार को शादी की बधाई कई सेलेब्स ने दी. इसमें आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया और माधुरी दीक्षित ने बधाई दी. आलिया भट्ट ने दोनों की तसवीर लगाकर लिखा था, ‘बधाई हो मौनी! आप बहुत सुंदर और खुश लग रही हैं! आप दोनों को शादी की बहुत शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










