Genda Phool गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, VIDEO देख दीवाने हुए लोग

Genda Phool गाने में मोनामी साड़ी पहनकर डांस कर रही है. उनके डांस स्टेप्स से लोग दिवाना हो रहे है.
Monami Ghosh Dance Video: हाल ही में बादशाह (Badshah) का गाना गेंदा (Genda Phool) फूल रिलीज हुआ है. इस गाने में बादशाह के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) भी थी. गाना रिलीज होते ही लोगों के दिलों को छू गया है. यह गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इस पर अपने डांस वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. अब इसी गाने पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
Also Read: Lockdown में वायरल हो रहा Amrapali Dubey का डांस वीडियो, बोल्ड अदाओं से लगा रही आग
दरअसल, यूट्यूब पर इस वीडियो को मोनामी घोष नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. मोनामी घोष नाम की लड़की गेंदा फूल पर डांस कर रही है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में मोनामी साड़ी पहनकर डांस कर रही है. उनके डांस स्टेप्स से लोग दिवाना हो रहे है.
बता दें मोनामी ने इस वीडियो को 31 मार्च को अपलोड किया था, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग कमेंट्स के जरिये लगातार मोनामी के डांस की तारीफ भी कर रहे हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मोनामी ने कोई डांस वीडियो शेयर किया हो. वह आए दिन यूट्यूब पर अपने डांस वीडियोज अपलोड करती रहती हैं और उनके वीडियोज हमेशा ही सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं.
वहीं, इस गाने पर कई सेलेब्स ने भी वीडियोज बनाकर शेयकर किया है. ���िसे फैंस ने खूब पसंद भी किया है. हाल ही में टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो में अभिनेत्री रैपर बादशाह के हाल में रिलीज हुए गाने ‘गेंदा फूल’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. मोनालिसा का डांस और अदाएं कमाल की है. इस वीडियो में मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत भी उनका साथ दे रहे हैं. पीली साड़ी और खुले बालों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










