Mind the Malhotras 2 Trailer: ये फैमिली है बहुत क्रेजी, अमेजन प्राइम वीडियो ने जारी दूसरे सीजन का ट्रेलर

Updated:
विज्ञापन

Mind the Malhotras 2 Trailer: इस शो के पहले सीजन ने दर्शकों को ऋषभ (साइरस) और शेफाली (मिनी) के मिड लाइफ मैरिटल इशूज की झलक पेश की थी, जो सीजन 2 में और अधिक ड्रामा, मस्ती और एंटरटेनमेंट क्वोशन्ट के साथ जारी रहेगा क्योंकि वे व्यक्तिगत प्रोफेशन्ल गोल्स को प्राथमिकता देते हैं.

विज्ञापन

अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज गुदगुदाने, मजेदार सिटकॉम माइंड द मल्होत्रास 2 के दूसरे सीजन के एलान के साथ उसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है. इस शो के जरिए मल्होत्रास ​​​​एक बार फिर से अपने हिलेरियस वन-लाइनर्स के साथ एंटरटेनमेंट की परफेक्ट डोज लेकर जादू चलाने आ गए हैं. मदीबा एंटरटेनमेंट के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस कॉमेडी-ड्रामा में मिनी माथुर, साइरस साहूकार, सुष्मिता मुखर्जी, आनंदिता पाग्निस, निक्की शर्मा, जेसन डिसूजा, राहुल वर्मा और डेन्ज़िल स्मिथ हैं. ये सीरीज अरमोजा फॉर्मेट्स में डिस्ट्रीब्यूटेड इजराइली शो ‘ला फैमिग्लिया’ का एक इंडियन अडैप्शन है. माइंड द मल्होत्रा ​​सीजन 2 का प्रीमियर भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में 12 अगस्त को होगा.

विज्ञापन

इस शो के पहले सीजन ने दर्शकों को ऋषभ (साइरस) और शेफाली (मिनी) के मिड लाइफ मैरिटल इशूज की झलक पेश की थी, जो सीजन 2 में और अधिक ड्रामा, मस्ती और एंटरटेनमेंट क्वोशन्ट के साथ जारी रहेगा क्योंकि वे व्यक्तिगत प्रोफेशन्ल गोल्स को प्राथमिकता देते हैं. शेफाली जहां ऑनलाइन शेफ के तौर पर फॉलोअर्स की दौड़ में दौड़ती हैं, वहीं ऋषभ करोड़पति बनने के अपने मर्जर में तल्लीन हैं. मैरिटल और फैमिली टेंशन के कारण इस कपल को राइट बैलेंस बनाए रखने के लिए थेरेपी की तलाश रहती है. माइंड द मल्होत्रा ​​का सीजन 2 मजेदार ट्विस्ट और अप्रत्याशित मोड़ से भरा है जो दर्शकों को हंसाते हंसाते लोटपोट कर देगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola