15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Meri Zindagi Hai Tu Ep 14: कामियार-आयरा की शादी हुई पक्की, खाबर और फारिया का टूटा दिल, आने वाले एपिसोड्स में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

Meri Zindagi Hai Tu Ep 14: पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ के हर नए एपिसोड के साथ कहानी और भी दिलचस्प होती जा रही है. एपिसोड 14 में आयरा और कामियार के प्यार को आखिरकार परिवार की मंजूरी मिल जाती है, जिससे दोनों की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं.

Meri Zindagi Hai Tu Ep 14: पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ का क्रेज हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. भले ही यह ड्रामा हफ्ते में 2 दिन रिलीज किया जाता है, इसके बावजूद लोग इसे देखने के लिए उत्सुक बने रहते है. इस ड्रामा में भी हानिया आमिर की परफॉर्मेंस बहुत शानदार है. साथ ही एक्टर बिलाल अब्बास खान का किरदार भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी खूब सुर्खियां बटोर रही है.

परिवार को मनाने में कामयाब हुए कामियार-आयरा

एपिसोड 13 में आपने देखा होगा कि हानिया यानी आयरा और बिलाल यानी कामियार की नजदीकियां बढ़ जाती है. आयरा कामियार से अपने दिल की बात कह देती है और दोनों शादी के लिए अपने परिवार को मनाते है. शुरुआत में तो आयरा के पिता बहुत गुस्से में नजर में आते है, लेकिन कामियार में हुए बदलाव ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया था. इसके बाद एपिसोड 14 में दोनों के प्यार को बढ़ते हुए देखा गया. परिवार को मनाने के कोशिश कामयाब हो जाती है और दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो जाते है.

खाबर और फारिया का फूटा गुस्सा 

जब कामियार के परिवार वाले आयरा के घर रिश्ता लेकर जाते है, तब दोनों तरफ से यह बात पक्की हो जाती है. हालांकि आयरा के घर आया हुआ खाबर का रिश्ता रिजेक्ट करने के बाद वह बहुत गुस्से में आ जाता है. वहीं फारिया का दिल भी टूट जाता है क्योंकि वह कामियार से शादी करना चाहती थी. भले ही आयरा और कामियार का रिश्ता जुड़ गया है, लेकिन खाबर और फारिया रिजेक्शन से बहुत गुस्सा है. 

ये भी पढ़ें: Meri Zindagi Hai Tu Drama: आयरा और कामियार की बढ़ती नजदीकियों के बीच कामयाब हो पाएगा दोनों का प्यार?

ये भी पढ़ें: Meri Zindagi Hain Tu Drama: कामियार संग जुड़ पाएगा आयरा का रिश्ता? तीसरे शख्स की एंट्री से जिंदगी में आएगा नया तूफान

Shreya Sharma
Shreya Sharma
मैं श्रेया शर्मा, पिछले 8 महीनों से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूँ. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी और सेलिब्रिटी खबरों को कवर करती हूँ. ट्रेंडिंग विषयों को आसान भाषा में रोचक और भरोसेमंद अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना मेरा उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel