Mahadev & Sons Spoiler: धीरज को थप्पड़ मारेगा केतन, इस वजह से नर्मदा पर पाबंदी लगाएगा सैनी
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Jan 2026 1:49 PM
‘महादेव एंड संस’ का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Mahadev & Sons: सीरियल ‘महादेव एंड संस’ में दिखाया जाएगा कि धीरज को सत्या समझाएगा कि उसने बहुत बुरे तरीके से विद्या से बात की. धीरत को अपनी गलती का अहसास होगा. दूसरी तरफ केतन, नर्मदा को भूल जाने को कहता है.
Mahadev & Sons: सीरियल ‘महादेव एंड संस’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या, धीरज को अपने पिता के उसूलों पर चलने की सलाह देती है. इस पर धीरज जवाब देता है कि अगर ये पुरानी परंपराएं सब पर थोपी गईं, तो परिवार हमेशा दूसरों पर निर्भर रहेगा. वह महादेव और विद्या से पूछता है कि क्या वह मौका मिलने पर अपनी शादी को खत्म करना चाहेंगे? गुस्सा होकर विद्या, धीरज को काफी भला-बुरा कहती है, जिससे उसका दिल टूट जाता है और वह वहां से चला जाता है.
धीरज को होगा अपनी गलती का अहसास
सत्या, धीरज को समझाता है कि महादेव और विद्या ने इस परिवार को जोड़े रखने के बहुत सारी मु्श्किलों का सामना किया है. ये सुनकर धीरज को दुखी होता है कि उसने क्या-क्या कह दिया. दूसरी तरफ सैनी अपनी बेटी नर्मदा पर सख्ती बढ़ा देते हैं. वे उसका फोन छीन लेते हैं और ऑर्डर देते हैं कि शादी तक वह बिना फोन के रहेगी और हर दिन उनके साथ ऑफिस जाएगी. नर्मदा यह सुनकर हैरान रह जाती है. विद्या घर की शांति के लिए प्रार्थना करती है, तभी धीरज आकर उससे माफी मांगता है. वह समझाता है कि वह बस केतन और नर्मदा के प्यार को बचाना चाहता था ताकि केतन का हाल आशीष जैसा न हो. विद्या उसे बताती है कि बिना बताए शादी का प्रस्ताव लेकर जाना उसकी बड़ी गलती थी.
धीरज को थप्पड़ मारेगा केतन
रात को नर्मदा छिपकर केतन को फोन करती है और उससे सफाई मांगती है. केतन उससे कहता है कि वह अपनी पारिवारिक मजबूरियों की वजह से उसके साथ नहीं रह सकता और वह उसे खुद को भूल जाने के लिए कहता है. दोनों पुराने पलों को याद कर फूट-फूट कर रोते हैं. ‘महादेव एंड संस’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि धीरज, केतन को स्टैंड लेने के लिए कहता है तो केतन उसे थप्पड़ मार देता है. नर्मदा भी केतन से जवाब मांगने पहुंचती है, लेकिन वह उससे कुछ नहीं कहता.
यह भी पढ़ें– Anupama: बीच सड़क पर बेहोश हो जाएगी अनु, मदद के लिए ये लोग पहुंचेंगे, रजनी बनी अपनी बेटी की दुश्मन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










