Lock Upp Season 2: कंगना रनौत के शो के ये हैं कंफर्म कंटेस्टेंट, इस दिन से शुरू होगा ‘लॉकअप’ का खेल

Updated:
विज्ञापन
Lock Upp Season 2: कंगना रनौत के शो के ये हैं कंफर्म कंटेस्टेंट, इस दिन से शुरू होगा ‘लॉकअप’ का खेल

बिग बॉस 16 के फैंस इन-दिनों अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं. ऐसे में अब जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए कंगना रनौत का शो लॉकअप का दूसरा सीजन ऑनएयर होने वाला है. आइये जानते हैं कौन होंगे इस बार के कंफर्म कंटेस्टेंट…

विज्ञापन

Lock Upp Season 2: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के शो लॉकअप सीजन 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब उनकी बेताबी जल्द ही खत्म होने वाली है, क्योंकि शो का दूसरा सीजन फुल ऑन एंटरटेनमेंट के साथ जल्द ही लौट रहा है. पहला सीजन कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीता था और करण कुंद्रा ने एक जेलर की भूमिका निभाई थी, और यह काफी हिट रही थी. दूसरे सीजन में भी कंगना रनौत एक होस्ट के रूप में नजर आएंगी. हालांकि अभी तक रियलिटी शो की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रतियोगियों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. आज हम आपको सीजन 2 से जुड़ी सभी बातें बताएंगे…

लॉक अप 2 प्रीमियर की तारीख

चर्चा के अनुसार, रियलिटी शो लॉक अप का प्रीमियर मार्च के मध्य में होगा. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. खबरों की मानें तो कंगना रनौत की लॉक अप 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित की जाएगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि सीजन 2 का प्रीमियर इस बार नेशनल टेलीविजन पर भी होगा. अभिनेत्री कंगना रनौत ही दूसरे सीजन को भी होस्ट करेंगी. वहीं एकता कपूर इसे सपोर्ट करेंगी.

कंटेस्टेंट की सूची

पिछले सीजन की तरह, लॉक अप 2 में 16 प्रतियोगी होंगे, जो 72 दिनों तक जेल के अंदर बंद रहेंगे और उन्हें अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी होगी. चर्चा के अनुसार, आसिम रियाज के भाई उमर रियाज को शो के लिए संपर्क किया गया है और कथित तौर पर उन्होंने शो साइन भी कर लिए हैं. कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी सीजन वन फेम दिव्या अग्रवाल ने भी शो के लिए हामी भर दी है. रियलिटी टीवी स्टार राखी सावंत भी कथित तौर पर रियलिटी शो में दिखाई देंगी. बिग बॉस 14 फेम एली गोनी और प्रतीक सहजपाल को कथित तौर पर निर्माताओं द्वारा शो के लिए संपर्क किया गया है. उनके अलावा बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा और रैपर एमीवे बंटाई को शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है.

Also Read: Lock Upp Season 2: कंगना रनौत के शो का हिस्सा बनेंगी अर्चना गौतम? बिग बॉस 16 फाइनलिस्ट ने बताया सच
LockUpp सीजन 2 पुरस्कार राशि

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे सीजन की प्राइज मनी में इजाफा हो सकता है. पिछले सीजन की पुरस्कार राशि 20 लाख रुपये और एक नई कार थी. रिपोर्ट्स की मानें तो नए सीजन में सिर्फ एक जेलर नहीं बल्कि दो नजर आएंगे. हां, करण कुंद्रा के साथ, अभिनेत्री रुबीना दिलाइक भी रियलिटी शो की जेलर बन सकती हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola