ePaper

Lock Upp: पायल रोहतगी ने लिया था वशीकरण का सहारा?एक्ट्रेस के मंगेतर संग्राम सिंह ने बताया इसके पीछे का सच

Updated at : 29 Mar 2022 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
Lock Upp: पायल रोहतगी ने लिया था वशीकरण का सहारा?एक्ट्रेस के मंगेतर संग्राम सिंह ने बताया इसके पीछे का सच

पायल रोहतगी के खुलासे पर कंगना रनौत ने कहा था कि अब संग्राम भी सोच रहे होंगे, 'मैं सच में पायल से प्यार करता हूं या मुझे किसी तांत्रिक ने वशीकरण किया है?' एक्ट्रेस के बयान पर संग्राम सिंह ने रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन

Lock Upp: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के ‘लॉक-अप‘ (Lock Upp) में बीते दिन पायल रोहतगी ने चौंकाने वाला खुलासा किया था. पायल ने बताया था कि उन्होंने वशीकरण (तांत्रिक पूजा) का सहारा लिया था. इसपर कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि आप बहुत सुंदर और प्रतिभाशाली हैं, आपको तांत्रिक की जरूरत नहीं है. अब इस पर पायल के मंगेतर और रेसलर संग्राम सिंह का रिएक्शन आया है.

पायल रोहतगी के खुलासे पर कंगना रनौत ने कहा था कि अब संग्राम भी सोच रहे होंगे, ‘मैं सच में पायल से प्यार करता हूं या मुझे किसी तांत्रिक ने वशीकरण किया है?’ एक्ट्रेस के बयान पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा कि, पायल को एक बुजुर्ग रिश्तेदार ने फेक तांत्रिक से मिलवाया था. उसने पायल को आश्वासन दिया था कि अगर वह यह पूजा करती है तो उसका सारा काम हो जाएगा. बस उसे उन प्रोडक्शन हाउस के नाम दे दो, और तुम्हें वहां से फोन आने लगेंगे.’

यह आदमी तुम्हारे लिए…

संग्राम सिंह ने आगे कहा कि, ‘उसने मेरे बारे में बात की. उसने कहा कि यह आदमी तुम्हारे लिए सही नहीं है. जब मैं गलती से उस तांत्रिक से मिला, तो मैंने उससे कहा कि ‘आप अपना भविष्य नहीं जानते, आप दूसरों की भविष्यवाणी कैसे करते हैं. मैंने उस तांत्रिक का चैप्टर वहीं बंद कर दिया.’

Also Read: Lock Upp: इस वजह से पायल रोहतगी ने लिया था वशीकरण और काले जादू का सहारा, कंगना रनौत के सामने किया खुलासा

पायल इन सब चीजों में…

संग्राम सिंह ने आगे कहा, ‘पायल इन सब चीजों में विश्वास नहीं करती हैं लेकिन क्योंकि एक बड़े रिश्तेदार ने उन्हें सलाह दी थी, उन्हें लगा कि यह उनके लिए काम करेगा. वह विश्वास में यकीन करती है ना कि अंधविश्वास में. हम 11 साल से अधिक समय से साथ है. अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं, आपको जीवन में बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. वह भोली थी और उस समय किसी के बहकावे में आ गई थी.’

मैंने अपना करियर बचाने के लिए वशीकरण…

गौरतलब है कि पायल रोहतगी ने लॉक अप में अपने सीक्रेट के बारे में बताते हुए कहा था कि, वशीकरण नाम की कोई चीज थी, जो मैंने की थी. मैंने बहुत कुछ किया. लेकिन इससे मुझे कुछ भी मदद नहीं मिली. मैंने अपना करियर बचाने के लिए वशीकरण किया और इससे मुझे कोई फायदा नहीं हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola