'तुमने तो मेरी बैंड बजा दी...' लॉक अप 2 में आकांक्षा चमोला से मिले गौरव खन्ना, पति को देखकर रो पड़ी एक्ट्रेस

Updated:
विज्ञापन
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, फोटो- इंस्टाग्राम

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, फोटो- इंस्टाग्राम

Gaurav Khanna in Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' के नए प्रोमो में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की मुलाकात होने वाली है. इस मुलाकात में एक्ट्रेस अपने पति को देखकर रोने लगती है.

विज्ञापन

Gaurav Khanna in Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' का नया प्रोमो सामने आया है. नए प्रोमो में होस्ट फराह खान बताती हैं कि जेल में विजिटिंग आवर्स शुरू हो चुके हैं और पहला मेहमान आने वाला है. इसके बाद गौरव खन्ना की आवाज सुनाई देती है.वह कहते हैं, "एक समुंदर है जो काबू में है मेरे, एक कतरा है जो मुझसे संभाला नहीं जाता. एक उम्र बितानी है उसके बगैर और एक लम्हा है जो मुझे गुजारा नहीं जाता."

Gaurav Khanna Surprise Entry: गौरव खन्ना की एंट्री ने बदल दिया माहौल

इसके बाद गौरव खन्ना जेल के अंदर पहुंचते हैं. उधर आकांक्षा कहती हैं, "कोई तो आया है." जैसे ही गौरव उनकी सेल के सामने आते हैं, आकांक्षा के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. मुलाकात के दौरान गौरव मुस्कुराते हुए कहते हैं, "तुमने तो मेरी बैंड बजा दी." यह सुनते ही आकांक्षा की आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं. अब देखना होगा कि उनके आने से शो में क्या हंगामा होगा.

Reason Behind Gaurav Khanna And Akanksha Chamola Separation: तलाक की वजह भी बता चुकी हैं आकांक्षा

शो के एक पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपने रिश्ते के टूटने की वजह भी खुलकर बताई थी. उन्होंने कहा कि शादी के बाद उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह मां बनना चाहती हैं. उन्होंने कहा था कि वह चाइल्ड फ्री रहना चाहती है. आकांक्षा ने बताया कि शुरुआत में गौरव खन्ना उनके इस फैसले के साथ थे, लेकिन समय के साथ उनकी इच्छा बदल गई और अब वह पिता बनना चाहते हैं. ऐसे में आकांक्षा ने महसूस किया कि वह उन्हें यह खुशी नहीं दे सकती. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने खुद गौरव से कहा था कि अगर वह चाहें तो उन्हें छोड़ सकते हैं. दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया.

About Lock Upp 2: लॉक अप 2 में क्या चल रहा है?

'लॉक अप 2' की शुरुआत 27 जून को 15 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी. श्रेष्टा अय्यर के बाहर होने के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे शो की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुई हैं. रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट किए जा रहे शो शनिवार से गुरुवार तक रात 8 बजे स्ट्रीम होता है.

यह भी पढ़ें– गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती, आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें ‘लॉक अप’ में तलाक का खुलासा कर सुर्खियों में आई आकांक्षा चमोला, नहीं जानते तो जानिए गौरव खन्ना की पत्नी कौन हैं


विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola