Lock Upp 2: कंगना रनौत के नये रियलिटी शो के लिए ये 2 कंटेस्टेंट्स कंफर्म! एक है बिग बॉस की विनर

Lock Upp 2: कंगना रनौत का पॉपुलर शो लॉकअप सीजन 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब शो के कंफर्म कंटेस्टेंट के सामने सामने आया है. ये दोनों बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं. एक खिलाड़ी तो शो की विनर भी रह चुकी है.
Lock Upp 2: कंगना रनौत के शो लॉकअप में इस बार कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे इसको लेकर काफी एक्साइटमेंट है. शो में आने के लिए बहुत सारे नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें शिव ठाकरे, प्रतीक सहजपाल, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, एमिवे बंटाई का नाम सबसे ऊपर है. अब दो कंफर्म प्रतियोगी के नाम सामने आये हैं, जिसमें पहला बिग बॉस 14 के एक्स कंटेस्टेंट उमर रियाज और बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल का है. हालांकि, अब तक दोनों कंटेस्टेंट या उनकी टीम की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
ये हो सकते हैं लॉकअप के कंटेस्टेंट
बिग बॉस खबरी के इंस्टाग्राम हैंडल का दावा है कि उमर रिय��ज कंगना रनौत शो के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं और उन्होंने इसके लिए सभी कानूनी कागजात पर हस्ताक्षर भी किए हैं. वहीं खानदानी ज्वेलरी को लेकर वरुण सूद की बहन के साथ अपनी बुरी लड़ाई को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली दिव्या अग्रवाल भी इस बार रियलिटी शो में एंट्री कर सकती हैं. वरुण सूद से अलग होने के बाद दिव्या को काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है और हो सकता है कि लॉक अप में उनका प्रवेश उनकी छवि को बदलने का प्रयास होगा.
उमार रियाज के बारे में
उमर रियाज के बारे में बात करें तो वह आसिम रियाज के भाई और बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट हैं. शो में उनकी और रश्मि देसाई की लवस्टोरी ने खूब सुर्खियां बटौरी थी. दोनों लव कपल की तौर पर घर में नजर आ रहे थे. हालांकि घर में उनकी काफी लड़ाई भी हुई थी. जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर करने की धमकी भी दी थी. पेशे से उमर रियाज डॉक्टर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है.
Also Read: Gadar 2 में तारा सिंह का बेटा ‘जीते’ निभायेगा ये दमदार रोल, एक गलती की वजह से पहुंच जाएगा पाकिस्तान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










