Lock Upp 2: धीरज धूपर के एविक्शन पर फूटा फैंस का गुस्सा, शो के फैसले पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

धीरज धूपर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रियलिटी शो लॉक अप के लेटेस्ट एपिसोड में धीरज धूपर के अचानक एविक्शन ने फैंस को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. जानिए क्यों रहा उनका गेम खास और कैसा रहा बाहर आने के बाद उनका पहला पल.

विज्ञापन

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप का लेटेस्ट एपिसोड फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा. टीवी के पॉपुलर एक्टर धीरज धूपर का सफर शो में अचानक खत्म हो गया. एक टास्क में योगेश से हारने के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. एविक्शन की घोषणा होते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया. कई कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए, क्योंकि धीरेज को इस सीजन के सबसे मजबूत और शांत खिलाड़ियों में गिना जा रहा था.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

एपिसोड टेलीकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक था. #NoDheerajNoLockUpp तेजी से ट्रेंड करने लगा. कई यूजर्स ने धीरेज के एविक्शन को शो का सबसे बड़ा झटका बताया, तो कुछ ने मेकर्स के फैसले पर सवाल उठा दिए. इतना ही नहीं, कुछ फैंस ने उनके बिना शो देखने से इनकार तक कर दिया और किसी ट्विस्ट के जरिए उनकी वापसी की मांग करने लगे.

image.png

क्यों खास रहे धीरेज धूपर?

पूरे सीजन में धीरेज धूपर ने बिना बेवजह के विवादों में पड़े अपना गेम खेला. उनका शांत स्वभाव, मैच्योर एटीट्यूड और टास्क में शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आई. यही वजह है कि शो से बाहर होने के बाद भी उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि मेकर्स आगे कोई नया ट्विस्ट लाते हैं या नहीं. लेकिन फिलहाल इतना तय है कि धीरेज के जाने के बाद लॉक अप की चर्चा गेम से ज्यादा उनके एविक्शन को लेकर हो रही है.

View on Instagram

लॉक अप से बाहर आते ही बेटे जैन के साथ दिखे धीरेज धूपर

लॉक अप से बाहर आने के बाद धीरेज धूपर ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली झलक फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे जैन के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की. फोटो में दोनों हल्क मास्क से अपना चेहरा छिपाए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ धीरेज ने अपने बेटे के एक्साइटमेंट को जाहिर करते हुए कैप्शन लिखा, "पापा घर आ गए."

image.png


ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 में ट्विस्ट, हर्षद चोपड़ा का हुआ एविक्शन, लेकिन फिर भी शो में लौटे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola