शांति निकेतन पर मंडराया खतरा, बापजी के सामने आई तुलसी-मिहिर की सच्चाई

Updated at : 13 Feb 2026 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इस हफ्ते वीरानी परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. अंगद और ऋतिक के बीच हाथापाई के बाद तुलसी का दिल टूटता है और परिवार में तनाव फैलता है. वहीं अगले एपिसोड में बापजी के सामने तुलसी और मिहिर का सच भी आएगा, जिसके बाद कहानी नया मोड़ लेने वाली है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इस हफ्ते ड्रामा और टेंशन का तड़का देखने को मिलेगा. सीरियल में वीरानी परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. हाल ही में अंगद और ऋतिक के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पूरा चॉल लड़ाई का गवाह बन गया. तुलसी जब दोनों को रोकने आई, तो उन्हें भी चोट लगी. इस लड़ाई के बाद दोनों भाइयों ने तुलसी से माफी मांगी, लेकिन तुलसी उनका एक नहीं सुनती. 

वृंदा बनेगी मिहिर की फीजियोथेरिपिस्ट

अगले एपिसोड में एक नया ट्विस्ट आने वाला है. तुलसी और वीरानी परिवार में वृंदा की एंट्री होती है. लेकिन वह बहू बनकर नहीं, बल्कि फीजियोथेरिपिस्ट बनकर जायेगी. वृंदा को तुलसी और अंगद हौसला देते हैं और कहते हैं कि उसे वहां जाना चाहिए. इस बीच ऋतिक तुलसी से माफी मांगता है, लेकिन तुलसी उसे खूब डांटती है. वहीं, अंगद भी माफी मांगता है, लेकिन तुलसी कहती है कि उसकी गलती इतनी बड़ी है कि सिर्फ माफी से सब ठीक नहीं होगा. उसे याद है कि रणविजय के सामने अंगद ने अपने शेयर कैसे दिए और परिवार को खतरे में डाला. अंगद समझाने की कोशिश करता है, लेकिन तुलसी उसकी बात नहीं मानती.

बापजी देंगे झूठ बोलने की सजा

सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आने वाला है जब बापजी के सामने तुलसी और मिहिर का सच आएगा. बापजी को पता चलेगा कि दोनों ने क्या छुपाया है और उनका झूठ किस तरह परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. झूठ बोलने के लिए बापजी तुलसी और मिहिर को सजा जरूर देंगे, जिसके बाद शांतिनिकेतन के बिकने का खतरा मंडराने लगता है क्योंकि बापजी के पास ही घर गिरवी है. तुलसी और मिहिर के झूठ के बाद क्या शांतिनिकेतन बच पाएगा? आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वेलेंटाइन पर तुलसी के साथ डेट प्लान करेगा मिहिर, नॉयना की लगेगी नजर

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola