Kunal Kamra Net Worth: कौन हैं कॉमेडियन कुणाल कामरा जिसने एकनाथ शिंदे पर कसा तंज, जानें उनकी नेट वर्थ

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Mar 2025 1:01 PM

विज्ञापन

Kunal Kamra Net Worth

Kunal Kamra Net Worth: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा ने ऐसी टिप्पणी की, जिसके बाद वह विवादों में आ गए. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि कुणाल कौन है. चलिए आपको उनके बारे में उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Kunal Kamra Net Worth: कॉमेडियन कुणाल कामरा इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं. कुणाल ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर एक शो के दौरान ऐसा कुछ कहा, जिससे हंगामा खड़ा हो गया. कुणाल के टिप्पणी पर एकनाथ शिंदे गुट उनपर काफी भड़क गया. जिस होटल में कॉमेडियन का शो हुआ था और जहां उन्हें डिप्टी सीएम पर तंज कसा, वहां पर शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने तोड़-फोड़ की. साथ ही कुणाल के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया. वैसे ये पहली बार नहीं है कि कुणाल अपने बयान की वजह से चर्चा में है. इससे पहले भी वह कई बार विवादों में फंस गए है. चलिए आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

कुणाल कामरा की नेट वर्थ

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने साल 2017 में शटअप या कुणाल शो यूट्यूब पर शुरू किया था, जिसमें वह कई जाने-माने हस्तियों के इंटरव्यू लेते थे. उन्होंने अपने शो पर कन्हैया कुमार, उमर खालिद, शेहला रशीद, अरविंद केजरीवाल, रवीश कुमार जैसे लोगों का इंटरव्यू लिया था. इस वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आने लगे. उनके यूट्यूब चैनल पर 2.31 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें एक मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वह 12 लोगों को फॉलो इंस्टा पर करते हैं, जिसमें वरुण ग्रोवर, श्याम रंगीला, नसीरुद्दीन शाह, कन्हैया कुमार आदि शामिल हैं. एक्स पर उन्हें 2.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 6 करोड़ रुपये है. हालांकि ये सटीक आंकड़ा नहीं है. वहीं, वह यूट्यूब, सोशल मीडिया और शो के जरिए भी कमाई करते हैं. एक शो के लिए वह 12-15 लाख रुपर्य चार्ज करते हैं.

जानें कुणाल कामरा ने पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को क्या कहा?

दरअसल, स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को एक एक्ट के दौरान ‘गद्दार’ कहा. जहां कुणाल का शो हुआ था.वहां पर एकनाथ शिंदे के सपोर्ट्स ने हैबिटेट स्टूडियो में जमकर तोड़-फोड़ की. अब उनके 35 सपोर्ट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. साल 2020 में कुणाल इंडिगो की फ्लाइट में अर्नब गोस्वामी से बहस की और उन्हें डिबेट के लिए इनवाइट किया था. कॉमेडियन ने उनसे रोहित वेमुला के सुसाइड और नेशनल अफेयर्स पर उनके कवरेज को लेकर सवाल किया था. जिसके बाद 6 महीने के लिए कामरा को इंडियो ने बैन कर दिया था.

यह भी पढ़ें– Salaar Re-Release Collection: सालार दोबारा रिलीज होने पर हिट हुई या फ्लॉप, प्रभास की फिल्म ने कर लिया इतने करोड़ का कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola