Krishna Mohini Off Air: शो ‘कृष्णा मोहिनी' इस वजह से हो रहा ऑफ-एयर, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड
Krishna Mohini Off Air
सीरियल ‘कृष्णा मोहिनी' के फैंस के लिए बुरी खबर है. सीरियल अलग कहानी होने के बाद भी दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही. अब शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है. इसमें फहमान खान है.
Krishna Mohini Off Air: कलर्स का नया सीरियल ‘कृष्णा मोहिनी’ 29 अप्रैल से शुरू हुआ था. सीरियल ने शुरू होने के बाद से ही दर्शकों का ध्यान खींचा था. फहमान खान और देबत्तमा साहा स्टारर शो की कहानी बहुत अलग है. इसमें केतकी कुलकर्णी ने भी काम किया है. हालांकि सीरियल यूनिक स्टोरी होने के बाद भी टीआरपी बटोर नहीं पा रहा. अब शो ऑफ-एयर होने वाला है. आखिरी एपिसोड कब आएगा, ये आपको बताते हैं.
सीरियल ‘कृष्णा मोहिनी’ हो रहा ऑफ-एयर
सीरियल ‘कृष्णा मोहिनी’ एक अलग कहानी को लेकर चर्चा में रहा, लेकिन रेटिंग के मामले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाया. मेकर्स कई सारे ट्विस्ट लेकर आए, लेकिन इसका कोई फायदा शो को नहीं मिला. अब चैनल ने शो को बंद करने का फैसला कर लिया है. ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में शो में श्रीजिता ठक्कर का रोल निभा रही आशिता धवन ने सीरियल के ऑफ-एयर होने को लेकर कन्फर्म कर दिया है. उन्होंने कहा, “हां, हमें पता चला है कि अगर शो की रेटिंग में सुधार नहीं हुआ, तो 5 अगस्त टेलीकास्ट का आखिरी दिन हो सकता है.”
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी
क्यों ऑफ एयर हो रहा कृष्णा मोहिनी
आशिता धवन ने कृष्णा मोहिनी के खत्म होने के पीछे की वजह को लेकर कहा, ”शो को कोई खास टाइम नहीं मिला, जिससे वो दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़ सकें. ये 29 अप्रैल को शुरू हुआ था और हमें पता चला कि कम रेटिंग की वजह से ये बंद हो सकता है. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि पिछले वीक दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ है और ऐसा लग रहा कि लोगों को धीरे-धीरे कहानी पसंद आ रही. शो को दूसरा मौका मिलना चाहिए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










