Koffee With Karan 7: इस वजह से टाइगर श्रॉफ को कभी डेट नहीं करेंगी कृति सैनन,एक्टर को होती है रणवीर से जलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2022 2:19 PM

विज्ञापन

करण जौहर ने जब टाइगर श्रॉफ पूछा कि वो रणवीर सिंह से किस बात को लेकर जलन महसूस करते हैं? तो उन्होंने कहा, "उनकी पत्नी." करण उनके जवाब पर चौंक गये और अभिनेता ने तुरंत कहा, "वह बहुत प्रतिभाशाली हैं, बहुत सुंदर हैं."

विज्ञापन

Koffee With Karan 7: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के नए एपिसोड में हीरोपंती की जोड़ी कृति सैनन और टाइगर श्रॉफ नजर आयेंगे. करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का टीजर जारी किया. कृति सेनन और टाइगर शो में कई दिलचस्प खुलासे करनेवाले हैं. टाइगर प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें रणवीर सिंह से जलन होती है और एक्टर ने इसका खुलासा भी किया है.

स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए दिया था ऑडिशन

प्रोमो में कृति ने खुलासा किया कि उन्होंने करण के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था. हालांकि कृति ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किस रोल के लिए ऑडिशन दिया था. करण ने कृति से पूछा, “क्या आपको हीरोपंती से पहले किसी ऑडिशन से रिजेक्ट किया गया था. इस पर कृति ने जवाब दिया, “आप जानते हैं कि मेरा पहला ऑडिशन वास्तव में स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए था.” करण सुनकर हैरान रह जाते हैं.

https://www.instagram.com/reel/Ch1OozkIQ_U/
मैं टाइगर को कभी डेट नहीं करूंगी

करण ने आगे पूछा कि क्या वह इस बात से परेशान है कि टाइगर ने कभी किसी भी तरह का उसका कोई फायदा नहीं उठाया. जिसके बाद टाइगर ने तुरंत जवाब दिया, “उसने उठाया.” अपने बचाव में कृति ने कहा, “मैं उसे कभी डेट नहीं करूंगी क्योंकि वह बहुत फ़्लिप करता है.”

Also Read: Ranveer Singh Photoshoot case: मुंबई पुलिस ने दर्ज किया रणवीर सिंह का बयान, एक्टर बोले- अंदाजा नहीं था…
टाइगर श्रॉफ को होती है रणवीर सिंह से जलन

बाद में करण ने जब उनसे पूछा कि टाइगर, रणवीर सिंह से किस बात को लेकर जलन महसूस करते हैं? तो उन्होंने कहा, “उनकी पत्नी.” करण उनके जवाब पर चौंक गये और अभिनेता ने तुरंत कहा, “वह बहुत प्रतिभाशाली हैं, बहुत सुंदर हैं.” बता दें कि रणवीर ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी की है. बता दें कि कृति और टाइगर के एपिसोड का प्रीमियर 1 सितंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर होगा.

कॉफी विद करण 7 में नजर आ चुके हैं ये सितारे

कॉफी विद करण 7 में अभी तक आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, सामंथा रूथ प्रभु, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, आमिर खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा मेहमान के तौर पर नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola