Khatron Ke Khiladi 14 की शूटिंग के लिए रोमानिया पहुंचे अभिषेक कुमार, फैंस को दिखाई झलक, देखें VIDEO

Published by : Ashish Lata Updated At : 25 May 2024 3:20 PM

विज्ञापन

Abhishek Kumar

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. शो में इस बार कई चर्चित सेलेब्स भाग ले रहे हैं. जिसमें एक नाम बिग बॉस 17 फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार का है, उन्होंने अब फैंस को रोमानिया की झलक शेयर की है.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 इन-दिनों चर्चा में है. शो के बारे में फैंस छोटी से छोटी अपडेट्स जानना चाहते हैं. स्टंट बेस्ट रियालिटी शो को इस बार भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे. इस साल मेकर्स ने शो की लोकेशन बदलने का फैसला किया है. आमतौर पर शूटिंग केपटाउन में होती है, लेकिन इस साल निर्माताओं ने रोमानिया में शूटिंग करने का फैसला किया. सभी कंटेस्टेंट्स रोमानिया पहुंच चुके हैं और जल्द ही शूटिंग भी शुरू हो जाएगी.


खतरों के खिलाड़ी 14 में ये कंटेस्टेंट लेंगे भाग
जो कंटेस्टेंट रियालिटी शो में भाग ले रहे हैं, उनमें असिम रियाज, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, गशमीर महाजनी, आशीष मेहरोत्रा, शालीन भनोट, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती, नियति फतनानी और निमृत कौर अहलूवालिया शामिल हैं. अब अभिषेक ने बताया रोमानिया पहुंचने की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 में कंटेस्टेंट को लगेगा 440 वोल्ट का झटका, होस्ट रोहित शेट्टी बोले- रोंगटे खड़े देने वाले स्टंट…

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 8 कंफर्म कंटेस्टेंट, दो तो बिग बॉस 14 में मचा चुके हैं हंगामा

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 में भाग लेने पर अंकित गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित शेट्टी के साथ मीटिंग हुई थी लेकिन…


अभिषेक कुमार ने रोमानिया की फोटोज की शेयर
अभिषेक कुमार खतरों के खिलाड़ी 14 करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. उन्होंने अब एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खुलासा किया कि इस पहले कभी बिजनेस क्लास में सफर नहीं किया है और यह उनकी पहली लग्जरी फ्लाइट थी. उन्होंने अपने फैंस को बिग बॉस स्टाइलिस्ट पलक से भी मिलवाया.


इस वजह से खतरों के खिलाड़ी 14 कर रहे हैं अभिषेक
अभिषेक ने बाद में बाकी कंटेस्टेंट की भी झलक शेयर की. बाद में वह रोमानिया पहुंचने की एक झलक भी दिखाते हैं और अपने होटल का कमरा टूर देते हैं. अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये रियालिटी शो इसलिए किया, जिससे वह अपने क्लॉस्ट्रोफोबिया पर काबू पा सके. एक्टर ने यह भी कहा कि रवि दुबे, अंकित गुप्ता, अरिजीत तनेजा और करण वाही ने उन्हें प्रेरित किया.


अभिषेक ने खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए क्या सब की है तैयारी
टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में अभिषेक ने कहा, “मैंने ऐसी कोई तैयारी नहीं की है, क्योंकि मैंने ये लास्ट मोमेंट पर साइन किया है. मैंने तैराकी शुरू कर दी थी. मैं कुछ दिनों के लिए गया था लेकिन जारी नहीं रख पाया, क्योंकि रोमानिया जाना था और पिछले काम को कंप्लीट करना था.” इससे पहले, अभिषेक ने अपने बिग बॉस 17 के को-स्टार समर्थ जुरेल के खतरों के खिलाड़ी 14 से अचानक बाहर निकलने के बारे में भी खुलकर बात की थी और कहा था, “उसके पैर में चोट लग गई है और वो नहीं परफॉर्म कर पाएगा. मैं खुश था कि वो आ रहा था, क्योंकि मैं वाइब करता था उसके साथ.. हम अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे”.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 8 कंफर्म कंटेस्टेंट, दो तो बिग बॉस 14 में मचा चुके हैं हंगामा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola