Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा की एंट्री...
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 May 2023 5:16 PM
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 13 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर है कि 'गुम है किसी के प्यार में' का हिस्सा रहीं ऐश्वर्या शर्मा शो में भाग ले सकती हैं. उनसे मेकर्स ने संपर्क किया है.
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 13 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर सीजन में कंटेस्टेंट कई तरह के टास्क परफॉर्म करते हैं और अपने डर का सामने करते हैं. अब जल्द ही शो शुरू होने वाला है, जिसके बाद हर दिन कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं, जिनके आने की चर्चा है. अब खबर है कि गुम है किसी के प्यार में की पाखी यानी एश्वर्या शर्मा शो का हिस्सा बन सकती हैं. बता दें कि उन्होंने हाल ही में पॉपुलर शो को अलविदा कहा है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो एक सूत्र ने बताया, “हां, ऐश्वर्या शर्मा को खतरों के खिलाड़ी के लिए संपर्क किया गया है. बातचीत एक उन्नत चरण में पहुंच गई है और अभिनेत्री लगभग बोर्ड पर है. उनके जल्द ही एग्रीमेंट पर साइन करने की उम्मीद है. पहले की एक चैट में, गुम है किसी के प्यार में छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए, ऐश्वर्या ने बताया था, “सभी अच्छी चीजों की तरह, यहां तककि शो के साथ मेरा जुड़ाव भी समाप्त हो गया है. इस शो ने मुझे लगभग सब कुछ दिया है. मैं जीएचकेपीएम की ऋणी महसूस करती हूं, क्योंकि इसने मुझे मेरी अपेक्षा से अधिक दिया है.”
उन्होंने कहा कि “मैं निश्चित रूप से अपने पसंदीदा सह-अभिनेता और अपने पति नील (भट्ट) के साथ शूटिंग को सबसे ज्यादा मिस करूंगी. मुझे नहीं पता कि मुझे उनके साथ दोबारा काम करने का मौका मिलेगा या नहीं. हम सह-अभिनेताओं के रूप में एक गहरी समझ साझा करते हैं. ये शो मेरे लिए ही बना था, क्योंकि मुझे मेरी जिंदगी की सबसे कीमती चीज मिली है- मेरा लाइफ पार्टनर नील. मैं अपने प्रोड्यूसर्स और शो की यूनिट की शुक्रगुजार हूं.’ बता दें कि एक्ट्रेस गुम है किसी के प्यार में के सेट पर नील भट्ट से मिलीं और उनसे प्यार हो गया. दोनों ने नवंबर 2021 में शादी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










