KBC 14: पूर्णिया की अंजलि कुमारी ने सुनाई अपने टूटे घर की कहानी, बिग बी बोले- बड़ा कष्ट होता होगा…VIDEO

Updated:
विज्ञापन
KBC 14: पूर्णिया की अंजलि कुमारी ने सुनाई अपने टूटे घर की कहानी, बिग बी बोले- बड़ा कष्ट होता होगा…VIDEO

कौन बनेगा करोड़पति 14 के हॉटसीट पर अंजलि कुमारी ने अपने टूटे घर के बारे में बताया. अजंलि ने बताया कैसे उसका घर बाईपास के रास्ते के बीच में आने के बाद टूट गया. ये सुनकर अमिताभ बच्चन ने अपना रिएक्शन दिया.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) के लेटेस्ट एपिसोड में बिहार के पूर्णिया की अंजलि कुमारी अपने साथ 50 लाख रुपए लेकर गई. अंजलि ने काफी अच्छा गेम खेला और इसकी तारीफ शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी की. अंजलि ने शो के दौरान बताया कि उसका सपना अपने टूटे घर को दोबारा बनाने का है.

अंजलि कुमारी ने सुनाई अपने घर की कहानी

कौन बनेगा करोड़पति 14 के हॉटसीट पर अंजलि कुमारी ने ‘आशा अभिलाषा’ वीक में अपनी एक कविता अमिताभ बच्चन को सौंपी. उन्होंने इसे बिग बी से पढ़ने का आग्रह किया. ये कविता काफी दर्दभरी थी. बिग बी ने ने कविता पढ़ी- .ये हम किस विकास की डगर जा रहे हैं, दर्द होता जब घर के सारी उम्मीदें टूट जाती हैं, पल भर की मुस्कान के बाद खुशियां भी रूठ जाती है. इस कविता के बाद अंजलि ने बताया कि, साल 2017 में हमारा घर बना था. जब जमीन खरीदा तो बोला गया कि यहां से बाईपास जाएगी औऱ हमारा घर उसमें आ रहा है. तो फिर बिग बी बोले- क्या किया फिर, तोड़ दिया. अंजलि कहती है, हां सर, हमारा आधा घर टूट गया. बिग बी कहते है, बड़ा कष्ट होता होगा. हम आपकी भावना को समझ सकते है.


इस सवाल पर अटकी अंजलि

अमिताभ बच्चन आगे अंजलि कुमारी से कहते हैं, हम सब प्रार्थना करते है कि आप यहां से इतनी धनराशि लेकर जाए कि ये जो घर है ना इससे दुगुना आ बना सकें. बता दें कि अंजलि अपने साथ 50 लाख रुपए लेकर गई. वो 75 लाख के सवाल पर अटक गई. वो सवाल था- किस मैच में ऑफिशियेट करके ‘के शंकर’ फीफा फुटबॉल विश्व कप में ऑफिशियेट करने वाले पहले भारतीय बने थे. इसका सही आंसर है- क्रोएशिया बनाम मेक्सिको

Also Read: KBC 14: बिहार के पूर्णिया की अंजलि घर लेकर गई 50 लाख रुपये, 75 लाख के इस सवाल पर फंसी, जानिए सही जवाब

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में खुलासा किया था कि जूते में लगे धातु के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर की नस काट दी. जब कट से खून लगातार बहने लगा तो समय पर स्टाफ और चिकित्सकों की एक टीम ने मेरी सहायता की. समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से मेरा उपचार हो गया, हालांकि कुछ टांके लगाए गए थे. वहीं, फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 11.11.22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन