Kaun Banega Crorepati में वीरू ने जय के सामने कबूली बड़ी सच्चाई, रह गए सब हैरान

वीरेंद्र सहवाग को ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है. अपने करियर में वनडे में 251 मैच खेलकर उन्होंने 8273 रन बनाये. इस तरह की ऐतिहासिक पारी पर वीरू का रिएक्शन कुछ अलग रहता है. वह गाना गुनगुनाते हुए बॉलरों की धुलाई कर देते हैं. जी हां, KBC 15 में उन्होंने खुद इस रोचक बात का खुलासा किया….

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ KBC शो में जब बिग बी ने पूछा कि आप खेलते समय बहुत गुनगुनाते हैं. इस पर सहवाग बोले कि सर 150 की स्पीड में आ रही गेंद का सामना करना आसान नहीं होता है. दिमाग में कई तरह के ख्याल आते हैं.

साथ ही राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर का डर सताता रहता है. वो कहते थे कि अगर लप्पा यानि शॉर्ट पर कैच पकड़ा गया तो मुझे छोड़ेंगे नहीं. बहुत नाराज होते थे. मैं इस ख्याल से सहम जाता था और गुनगुनाने लगता था.

बिग बी ने पूछा कि सामने से गेंद आ रही है और आप गाना गा रहे हैं तो कैसे शॉर्ट लगाते थे. इस पर वीरू ने एक गाना गुनगुनाया…चला जाता हूं किसी की धुन में और टक, यानि चौका. यही नहीं पाकिस्तान के साथ जब मैच होता था तो वे महान गायक किशोर कुमार के नगमें सुनाने के लिए डिमांड करते थे. वीरू की मानें तो पाकिस्तानी क्रिकेटर भी किशोर दा के बड़े फैन थे.

बता दें कि 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से आगाज करने वाले सहवाग 2013 तक टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने 23 टेस्ट शतक लगाये हैं. उन्होंने 2008 में चेन्नै में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रन की पारी खेली. उन्होंने 104 टेस्ट में 8586 रन बनाये और 40 विकेट भी लिये. इसके अलावा उन्होंने 96 विकेट भी लिये हैं. 19 टी20 मैचों में 394 रन बनाये हैं.

एक दिन पहले पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी आईसीसी हाल आफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं और उनके साथ वीरेंद्र सहवाग और श्रीलंका के अरविंद डिसिल्वा को भी यह सम्मान मिला है. तीनों को उनके कैरियर की शानदार उपलब्धियों के लिये यह सम्मान दिया गया.

एडुल्जी भारतीय महिला टीम की कप्तान रहीं और बाद में क्रिकेट प्रशासक भी बनीं. उन्होंने कहा कि हाल आफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनना सम्मान की बात है.

उन्होंने 1976 से 1993 के बीच भारत के लिये 54 मैच खेले और 100 से अधिक विकेट लिये. उन्होंने 20 टेस्ट में 404 रन बनाये और 63 विकेट लिये. इसके अलावा 34 वनडे में 211 रन बनाये और 46 विकेट लिये. इसके बाद वह पश्चिम रेलवे में क्रिकेट प्रशासक रहीं.

वहीं अपने दौर के आक्रामक बल्लेबाज सहवाग ने कहा- मैं आईसीसी और जूरी को इस सम्मान के लिये धन्यवाद देना चाहता हूं. वहीं डिसिल्वा श्रीलंका की विश्व कप 1996 जीत के सूत्रधार रहे हैं. उन्होंने 19 साल के अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 93 टेस्ट खेलकर 6361 रन और 308 वनडे में 9284 रन बनाये तथा 106 विकेट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










