ePaper

KBC 14 Update: कोमल गुप्ता 75 लाख के सवाल पर हुई कन्फ्यूज, जानिए क्या था प्रश्न

Updated at : 02 Sep 2022 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
KBC 14 Update: कोमल गुप्ता 75 लाख के सवाल पर हुई कन्फ्यूज, जानिए क्या था प्रश्न

शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लेटेस्ट एपिसोड में कोमल गुप्ता हॉटसीट पर पहुंची. इस दौरान उन्होंने 50 लाख के सवाल तक गेम अच्छे से खेला, लेकिन 75 लाख के सवाल पर वो अटक गई. जिसके बाद कोमल ने गेम क्विट कर दिया.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14 Update: क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati 14) में हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत अजमाने आते है. कई कंटेस्टेंट्स अच्छी-खासी रकम जीतकर अपने घर ले जाते है. हॉटसीट पर कोमल गुप्ता आई और उन्होंने काफी अच्छे से गेम खेला. कोमल वेटलिफ्टर है और वो 75 लाख के सवाल पर अटक जाती है.

75 लाख का सवाल

कौन बनेगा करोड़पति 14 में कोमल गुप्ता हॉटसीट पर विराजमान हुई. अमिताभ बच्चन से उनसे जब 75 लाख का सवाल पूछा था, तो वो इसका आंसर नहीं दे पाई. ये सवाल था- 1973 में अराबेला और अनीटा नाम के दो जीव, अंतरिक्ष में क्या करने वाले पहले जीव बनें? घोंसला बनाना, एक जाल बुनना, पंखों के जरिए उड़ना या फिर जन्म देना. इसपर कोमल ने क्विट कर लिया.

जानिए क्या था सवाल

इस सवाल का जवाब था- जाल बुनना. कोमल गुप्ता अपने घर 50 लाख रुपए घर लेकर गई. वहीं, कोमल का एक प्रोमो वायरल हुआ था, जिसमें उनके घरवाले कोमल के किस्से बताते है. कोमल ने खुलासा किया कि वह 11 साल की थी जब वह पहली बार अपने पिता के साथ एक अखाड़े में गई और प्रशिक्षण शुरू किया. उसने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में पदक जीते है.

Also Read: KBC 14: 1 लाख 60 हजार के प्रश्न का जवाब नहीं दे पाई कंटेस्टेंट अनुश्री, क्या आप जानते है सही उत्तर
अमिताभ बच्चन चिल्ला दिए

कोमल गुप्ता को अमिताभ बच्चन अपना हाथ दबाना के लिए कहते है. कोमल जैसे ही उनका हाथ दबाती है, बिग बी की चीख निकल जाती है. अमिताभ बच्चन कहते है, ‘हमको बताइए हमारा हाथ दबाकर कि कितना जोर है आप में.’ उसके बाद वो कहते है, अरे बाप रे.’

कोरोना से ठीक हो गए बिग बी

अमिताभ बच्चन को हाल ही में कोरोना हो गया था. हाल ही में उन्होंने बताया कि वो कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो गए है और काम पर लौट आए है. उन्होंने ब्लॉग में लिखा, काम पर लौट आया हूं… आपकी दुआओं से…कल रात संक्रमण मुक्त पाया गया… नौ दिन का आइसोलेशन खत्म… जबकि सात दिन ही अनिवार्य है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola