ePaper

KBC14: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा उसकी शादी से जुड़ा सवाल, जवाब सुनकर बिग बी ने दिया ऐसा रिएक्शन

Updated at : 23 Aug 2022 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
KBC14: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा उसकी शादी से जुड़ा सवाल, जवाब सुनकर बिग बी ने दिया ऐसा रिएक्शन

कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. प्रोमो में कंटेस्टेंट से बिग बी पूछते है, वो जो आप कुर्सी पर बैठाती है और फिर एक औजार आता है, भुनभुनाता हुआ औजार और फिर उसको आप मुंह के अन्दर डाल देते हो.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाने आ रहे है. हॉट सीट पर अगल-अलग राज्य के लोग करोड़पति बनने का सपना लेकर आ रहे है. इस बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें बिग बी कंटेस्टेंट डॉक्टर ऐश्वर्या रूपारेल से बातचीत करते दिखे. इस दौरान ऐश्वर्या ने अपनी शादी को लेकर बात की. जिसके बाद बिग बी ने मजेदार सवाल किया.

कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो

सोनी टीवी ने कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो पोस्ट किया है. प्रोमो में हॉटसीट पर बैठी डॉक्टर ऐश्वर्या रूपारेल से बिग बी सबको मिलवाते है. बिग बी कहते है, जब आपके नाम के आगे डॉक्टर लग जाता, हमें डर लगता है ना जाने आप क्या कर देगी यहां तक. एक्टर उनसे पूछते है, किस चीज की डॉक्टरी कर रही है आप. ऐश्वर्या कहती है, डेंटिस्ट की.

https://www.instagram.com/tv/ChjUNOzr85P/
अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल

अमिताभ बच्चन कहती है, वो जो आप कुर्सी पर बैठाती है और फिर एक औजार आता है, भुनभुनाता हुआ औजार और फिर उसको आप मुंह के अन्दर डाल देते हो. इसपर डॉक्टर कहती है, सर वो आवाज तो ऐसी ही है डरने की जरूरत नहीं है. ये सुनकर दर्शक हंसने लगते है. आगे फिर वो अपने मंगतेर से मिलवाती है. वो कहती है, जनवरी में वो शादी कर रही है.

Also Read: KBC 14: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछा-हम ज्यादा पसंद हैं या ऐश्वर्या? बिग बी ने दिया फिर ऐसा रिएक्शन
शादी में इतनी देर क्यों कर रही है?

ऐश्वर्या रूपारेल की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन चौंक जाते है और कहते है, वो शादी में इतनी देर क्यों कर रही है. बिग बी कहते है, अपने जब उनको पब्लिक एक्सपोजर कर दिया है तो शादी में देरी क्यों कर रही है. इसपर ऐश्वर्या कहती है वो अब शादी प्री प्लान कर लेगी. ये सुनकर सब हंसने लगते है.

फिल्म गुडबॉय

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा बिग बी फिल्म गुडबॉय में रश्मिका मंदाना औऱ नीना गुप्ता के साथ दिखेंगे. ये 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola