ePaper

Katrina Kaif शादी के बाद विक्की कौशल के लिए मक्खन वाले पराठे बनाती आईं नजर, देखें VIDEO

Updated at : 10 Jan 2022 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Katrina Kaif शादी के बाद विक्की कौशल के लिए मक्खन वाले पराठे बनाती आईं नजर, देखें VIDEO

कैटरीना कैफ का एक वीडिया इन-दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कैट अपने हसबेंड विक्की कौशल के लिए मक्खन वाले पराठे बनाती दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन

Vicky Kaushal Katrina Kaif Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल बी टाउन के पॉवर कपल में से एक है. दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं. दोनों ने बीते साल 9 दिसबंर को शाही अंदाज में एक दूसरे संग राजस्थान में शादी रचाई थी. दोनों की शादी से लेकर हर रस्मों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. रविवार को दोनों कपल ने शानदार अंदाज में शादी की वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को विश करते हुए खास तस्वीरें पोस्ट की थी.

अब कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कैट अपने हसबेंड विक्की के लिए परांठे बनाती दिखाई दे रही हैं. वहीं विक्की कैट के हाथ का बना हुआ पराठा मक्खन के साथ खाते दिखाई दे रहे हैं. दोनों के इस क्यूट वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. दोनों की ये वीडियो उनके फैन पेज भी शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CYeKUS3IMdv/

कैटरीना की इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं और एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एख यूजर ने लिखा, जब कैटरीना कैफ अपने हाथों से पराठा बनाए तो…लाजवाब ही होगा..वाह विक्की भईया जमकर मजे लीजिए. एक दूसरे यूजर ने लिखा, भाभी खाना बना रही है..शादी के बाद यही रह जाता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, जब कैटरीना कैफ गृहणी बन जाए क्या बात है…सबसे क्यूट और मस्त वीडियो.

https://www.instagram.com/p/CYhLX1VINuk/

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान के आलीशान महल में शादी की थी. उनकी शादी काफी प्राइवेट थी. उनकी शादी में 120 मेहमान आए थे. दोनों कपल एक दूसरे के साथ मुबंई के एक फ्लैट में रह रहे हैं. कैट ने शादी के बाद अपने ससुराल में हलवा भी बनाया था. जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी.

Also Read: कैटरीना कैफ ने फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर विक्की कौशल संग शेयर की रोमांटिक तसवीर,एक्टर की बाहों में दिखी कैट

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola