'बुरी बहू' बताए जाने पर भड़कीं Kashmera Shah, गोविंदा की पत्नी को कह दी ऐसी बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2021 1:34 PM
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच का विवाद दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है. जहां बीते दिनों एक इंटरव्यू में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कश्मीरा को बुरी बहू कहा था. जिसके बाद अब कश्मीरा शाह ने सुनीता को आड़े हाथों लेते हुए 'क्रूर सास' कहा.
गोविंदा और कृष्णा के बीच का विवाद थमने आ नाम नहीं ले रहा है. अब इस मामले में गोविंदा की पत्नी और कश्मीरा शाह आमने-सामने हो गई है. बीते दिनों सुनीता ने कश्मीरा को बुरी बहू कहा था. जिसके बाद अब कश्मीरा ने अपनी भड़ास निकाली है.
कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है, ट्वीट में उन्होंने सीधे तौर पर सुनीता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन जिस संदर्भ में ट्वीट किया है, उससे साफ समझ आ रहा है कि ये ट्वीट उन्होंने अपनी मामी सुनीता के लिए ही किया गया है. उन्होंने सुनीता को इशारों-इशारों में ‘क्रूर सास’ कह डाला.
Also Read: Bigg Boss 15 के लास्ट कंटेस्टेंट बने जय भानुशाली, आखिरी समय में मिली सीधे एंट्री
कश्मीरा ने ट्वीट कर लिखा, ‘काम के सिलसिले में बाहर थी. अभी लौटी हूं और देख रही हूं कि कैसे लोग हमारे परिवार के मामले में अपना हाथ साफ कर रहे हैं. एक बयान को पढ़ते वक्त मेरे बेटे ने मुझे पूछा कि बुरी बहू क्या होती है? मैंने उसे बताया, वो जिसे एक क्रूर सास मिली हो.’ #checkmate.
कश्मीरा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसपर अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं. यह बात तब की है, जब सुनीता ने एक निजी मीडिया से बात करते हुए कहा, मां की तरह उनको पालने के बाद भी इतना बुरा बर्ताव हो रहा है. घर में परेशानी तब से शुरू हुई जब हम किसी खराब बहू को लेकर आए. उन्हें मैं कभी माफ नहीं करुंगी.
आपको बता दें कि मामला सुर्खियों में तब आया जब पिछले दिनों गोविंदा और सुनीता ‘द कपिल शर्मा’ शो पर आए थे. जिसके बाद कृष्णा ने शो करने से मना कर दिया था. जिसके बाद सुनीता ने कहा था कि उनके जीते जी कृष्णा और उनके परिवार के बीच का विवाद कभी शांत नहीं होगा और वो कभी दोबारा कृष्णा की शक्ल नहीं देखना चाहतीं.
Also Read: Shiddat Movie Review: 90s के रोमांस को याद दिलाएगी ‘शिद्दत’, जानें कैसी है फिल्म
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










