ePaper

Karwa Chauth 2022: आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक, ये अभिनेत्रियां अपने पति के लिए नहीं रखेंगी उपवास

Updated at : 13 Oct 2022 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022: आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक, ये अभिनेत्रियां अपने पति के लिए नहीं रखेंगी उपवास

आज पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. बी-टाउन में भी कई अभिनेत्रियां है, जो अपने पति के लिए व्रत रखेंगी. वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसा भी है, जो व्रत नहीं रखेगी. इसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और बिपाशा बासू का नाम शामिल है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का रणबीर कपूर संग पहला करवाचौथ है. दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले है. ऐसे में आलिया को इन-दिनों उपवास नहीं करने की सलाह डॉक्टरों ने दी है.

undefined

बचना ऐ हसीनों ब्यूटी बिपाशा बसु भी अपने हैंडसम हंक पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. ऐसे में बच्चे की वजह से अदाकारा इस बार करवा चौथ का व्रत नहीं रखेंगी.

undefined

करवा चौथ पर करीना कपूर खान का अलग ही अंदाज है. अभिनेत्री का मानना ​है कि उन्हें अपने प्यार को साबित करने के लिए अपने पति सैफ अली खान के लिए उपवास करने की आवश्यकता नहीं है. ये बात एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कही थी.

undefined

मीरा राजपूत ने साल 2015 में शाहिद कपूर से शादी की. मीरा भी व्रत करने में भरोसा नहीं रखती है. एक्ट्रेस ने बीते साल एक पोस्ट शेयर कर कहा था, वह शाहिद से प्यार करती है, तो वह खाना भी पसंद करती है, लेकिन अगले साल इसे आजमाने की कोशिश करेगी. ऐसे में इस बार अदाकारा व्रत रख रही हैं, या नहीं ये जानना काफी दिल्चस्प होगा.

undefined

रिया कपूर ने पिछले साल करण बुलानी से शादी की थी. हालांकि, जब करवा चौथ का समय था, तो अभिनेत्री ने एक नोट लिखा, जिसमें कहा गया था कि वह और करण दोनों इसमें विश्वास नहीं करते हैं, हालांकि, वे उन महिलाओं का सम्मान करते हैं, जो व्रत में विश्वास करती हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola