Kapil Sharma Show: रियो ओलंपिक जीतने पर PV Sindhu को आया था सचिन तेंदुलकर का कॉल,आगे जानें क्या हुआ था...
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Sep 2022 10:21 AM
हाल के एपिसोड में द कपिल शर्मा शो में पीवी सिंधु नजर आई. सिंधु ने शो में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद उन्हें सचिन तेंदुलकर का कॉल आया था .
The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो एक बार फिर से टीवी पर वापस आ चुका है. लेटेस्ट एपिसोड में पीवी सिंधु, बॉक्सिंग चैंपियन निखत जरीन, लॉन बाउल टीम- रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, पिंकी सिंह और नयनमोनी सैकिया नजर आई. इस दौरान कपिल ने इन स्टार्स संग खूब मस्ती की. साथ ही कई मजेदार सवाल भी पूछे.
कपिल शर्मा शो का शनिवार का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा. शो में सबसे पहले पीवी सिंधु आई. पीवी स्टाइलिश आउटफिट में काफी खूबसूरत दिखी. सिंधु ने शो में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया 2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद उन्हें सचिन तेंदुलकर का कॉल आया था और उन्होंने जीत पर बधाई दी. साथ ही एक तोहफा भी दिया था.
पीवी सिंधु ने बताया, ‘उन्होंने मुझे फोन किया और बधाई दी. पिछली बार मुझे याद है जब मैंने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों, 2014 में भाग लिया था. उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर मुझे रियो 2016 ओलंपिक में पदक मिलता है. तो वह आएंगे और मुझे फिर से एक कार देंगे. इसलिए पदक पाने के बाद, वह आए और उन्होंने मुझे कार भेंट की, और मैं वास्तव में उनकी आभारी हूं क्योंकि इस गिफ्ट ने मुझे वास्तव में खुश कर दिया.’
Also Read: द कपिल शर्मा शो: कपिल शर्मा ने अनिल कपूर को माधुरी दीक्षित का नाम लेकर चिढ़ाया, एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
द कपिल शर्मा शो के पिछले एपिसोड में तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म ‘बबली बाउंसर’ के प्रमोशन के लिए आए थे. तमन्ना के साथ फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर नजर आए थे. इस दौरान मधुर ने कहा था, मुझे लगता है कि आप पर एक बायोपिक बननी चाहिए. यह एक अच्छा विचार है और मैं इसे बनाने के बारे में सोच रहा हूं. अगर कपिल पर बायोपिक बनेगी, तो मुझे लगता है कि मैं इसे बनाऊंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










