Kapil Sharma की बुआ को इस तस्वीर में नहीं पहचान पाएंगे आप, उपासना सिंह ने 80 के दशक में ही की थी अपने करियर की शुरूआत

Updated at : 27 May 2021 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
Kapil Sharma की बुआ को इस तस्वीर में नहीं पहचान पाएंगे आप, उपासना सिंह ने 80 के दशक में ही की थी अपने करियर की शुरूआत

Kapil Sharma Bua Upasna Singh Viral vintage photo : उपासना सिंह हर घर में ‘बुआ’ के नाम से जानी जाती हैं. टीवी पर सबसे हिट कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में पिंकी बुआ का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि इससे इनकी विशेष पहचान जुड़ गई. सोशल मीडिया पर इन दिनों उपासना सिंह की एक ब्लैक एण्ड व्हाइट फोटो वायरल हो रही है.

विज्ञापन

उपासना सिंह हर घर में ‘बुआ’ के नाम से जानी जाती हैं. टीवी पर सबसे हिट कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में पिंकी बुआ का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि इससे इनकी विशेष पहचान जुड़ गई. उपासना 1986 में राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘बाबुल’ से अपने करियर की शुरुआत बतौर हीरोइन की थी. अब तक 75 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिनमें हिंदी के साथ-साथ पंजाबी, भोजपुरी, गुजराती व मराठी फिल्में भी शामिल हैं.

वायरल हो रही है उपसना सिंह की ये तस्वीर

सोशल मीडिया पर इन दिनों उपासना सिंह की एक ब्लैक एण्ड व्हाइट फोटो वायरल हो रही है. इस तस्वीर में उपासना की उम्र 15-16 साल की लग रही हैं. फैंस इस तस्वीर को देखकर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CPXqXnjtxtQ/?utm_medium=copy_link

टीवी अभिनेता नीरज भारद्वाज के की है उपासना ने शादी

उपासना की शादी टीवी अभिनेता नीरज भारद्वाज से हुई है. 2009 में जब उनकी शादी हुई, तब दोनों टीवी सीरियल ‘ए दिल-ए-नादान’ में साथ काम कर रहे थे। सेट पर ही दोनों में प्यार हुआ और शादी करने का फैसला कर लिया. आज दोनों खुशहाल गृहस्थ जीवन जी रहे हैं

अब तक इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं उपासना सिंह

‘डर’ (1993), ‘लोफर’ (1996), ‘जुदाई’ (1997), ‘बादल’ (2000), ‘हमारा दिल आपके पास है’ (2000), ‘हां मैंने भी प्यार किया है’ (2002), ‘इश्क विश्क’ (2003), ‘हंगामा’ (2003), ‘मुझसे शादी करोगी’ (2004), ‘हलचल’ (2004), ‘एतराज’ (2004), ‘हमको दीवाना कर गए’ (2006), ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ (2008) और ‘गोलमाल रिटर्न्स’ (2008), जुड़वां -2(2017)

पॉपुलर टीवी सीरियल्स में भी दिख चुकी हैं उपासना सिंह

‘राजा की आएगी बरात’ (2008-10), ‘परी हूं मैं'(2008), ‘मायका'(2007-09), ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं'(2011-13), ‘सोनपरी'(2000-04), ‘बाणी : इश्क द कलमा'(2013-14) और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ (2002)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola