ePaper

कपिल शर्मा के पास है बेहद लग्जीरियस वैनिटी वैन! जानिए क्या है कीमत

Updated at : 15 Sep 2020 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
कपिल शर्मा के पास है बेहद लग्जीरियस वैनिटी वैन! जानिए क्या है कीमत

Kapil Sharma vanity van price : हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी कड़ी मेहनत से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) आज टॉप शोज में शामिल है. वहीं, लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता देखते बनती है. आज घर-घर में कपिल के पंचलाइन और जोक्स काफी पॉपुलर है. कपिल ने बड़ी ही मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है. आज उनके पास सबकुछ हैं. लेकिन क्या आप जानते है उनके पास बेहद लग्जीरियस वैनिटी वैन है, जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे.

विज्ञापन

Kapil Sharma vanity car price : हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी कड़ी मेहनत से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) आज टॉप शोज में शामिल है. वहीं, लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता देखते बनती है. आज घर-घर में कपिल के पंचलाइन और जोक्स काफी पॉपुलर है. कपिल ने बड़ी ही मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है. आज उनके पास सबकुछ हैं. लेकिन क्या आप जानते है उनके पास बेहद लग्जीरियस वैनिटी वैन है, जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे.

कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने अपनी वैनिटी वैन की तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. इसे शेयर करते हुए कपिल ने लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि इस वैन को डीसी ने डिजाइन किया है. कपिल शर्मा के इस लग्जीरियस वैनिटी वैन की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

https://www.instagram.com/p/Bf0Z7KKFJRS/

कपिल शर्मा की ये वैनिटी वैन है खास

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वैनिटी वैन की कीमत करीब 5 करोड़ 5 लाख रुपये है. कहा जाता है कि कपिल की वैनिटी वैन बॉलीवुड की सबसे महंगी वैनिटी वैन्स में से एक है. उनकी ये वैनिटी वैन सभी सुविधाओं से युक्त है और इसे डीसी ने डिजाइन किया है. वहीं, उनके पास मर्सिडीज, रेंज रोवर और Volvo XC जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं.

Also Read: मोनालिसा की इस बोल्ड तसवीर पर दिल हार जाएंगे आप, रेड ड्रेस में दिखीं बेहद हॉट, देखें वायरल फोटो

द कपिल शर्मा शो’ सीजन 2 के बाद और बढ़ी पॉपुलैरिटी

टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल मुंबई में एक घर के मालिक भी हैं जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए है. बता दें कि कपिल शर्मा पहली बार साल 2007 में टीवी पर नजर आए थे. इसके बाद कपिल का करियर लगातार आगे ही बढ़ता गया. बता दें कि कपिल शर्मा की जिंदगी में एक पल वो भी आया था जब वो अपनी सफलता को पचा नहीं पा रहे थे. इस दौर से गुजरने के बाद फिर से कपिल ने द कपिल शर्मा शो’ सीजन 2 के साथ दोबारा नयी शुरूआत की. इस शो को एक बार फिर से लोगों का प्यार मिला और शो टॉप पर पहुंच गया.

लॉकडाउन के बाद शो हुआ शुरू

गौरतलब है कि द कपिल शर्मा शो की टीम ने जुलाई महीने में शूटिंग फिर से शुरू की थी, जिसमें कोविड-19 संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है. इस दौरान कपिल बिना लाइव ऑडियन्स के शूट कर रहे है. कपिल शर्मा शो में लॉकडाउन से पहले लाइव ऑडियन्स भी मौजूद होती थी. शो के बीच-बीच में कपिल उनसे कई मजेदार सवाल-जवाब करते थे, जो सबको खूब पसन्द आता था.

Also Read: कपिल शर्मा की ‘भूरी’ ने हॉट तसवीर की शेयर, वायरल हो रहा सुमोना चक्रवर्ती का बोल्ड अंदाज

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola