जब मैं 15-16 साल की थी तो घर से भाग गई थी, कंगना रनौत ने इमोशनल VIDEO में बतायी उस दिन की कहानी

Kangana Ranaut का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कंगना ने अपनी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किये हैं.
कोरोना वायरस के कारण 21 दिनों तक देश में लॉकडाउन है. इससे बचने के लिए लोग घरों में रह रहे है. इस लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कंगना ने अपनी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किये हैं. इस वीडियो को फैंस खूब लाइक एंड शेयर कर रहे है.
कंगना का यह वीडियो उनकी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने शेयर किया है. वीडियो में कंगना लोगों को नवरात्रि के पांचवे दिन की शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात शुरू करती हैं और कहती हैं, ‘क्वारंटीन लाइफ में आप लोग बोर हो रहे होंगे. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का तो इस कठिन समय में रोने का मन कर रहा होगा और यह भी सोच रहे होंगे कि मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर है जो आज हम कैद हैं. इसके बाद कंगना ने कहा कि लेकिन आप इसे अपना बुरा दौर मत समझिए क्योंकि सच तो यह है कि बुरा दौर ही सबसे अच्छा होता है. उन्होंने कहा कि यह कहने के लिए भी ताकत चाहिए.’
Yeh lo retweeting again taki tumhein aur mirchi lage 🤓 https://t.co/JYJRBRgDkm
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 29, 2020
कंगना रनौत इस वीडियो में आगे कह रही हैं, ‘जब मैं 15-16 साल की थी तो घर से भाग गई थी. मुझे लगता था कि हाथ ऊपर उठाकर तारे तोड़ लूंगी. घर से भागने के एक दो साल बाद मैं फिल्म स्टार थी. एक ड्रग एडिक्ट थी. मेरी जिंदगी में इतने सारे कांड हो रहे थे और मैं ऐसे लोगों के बीच फंस चुकी थी कि मुझे मौत ही वहां से निकाल सकती थी. तभी मेरी लाइफ में मेरे एक दोस्त आए जो स्ट्रगल कर रहे थे वो फाइट मास्टर थे. उन्होंने मुझे योगा करवाना शुरू किया.
एक दिन उन्होंने कहा आंखे बंद करो मैंने जैसे ही आंखें बंद की मुझे रोना आने लगा. यह देख वो हैरान हो गए. उन्होंने कहा आंख बंद नहीं कर सकती तो फिर मेडिटेशन कैसे करेगी. बाद में उन्होंने एक किताब दी. बाद में मैने विवेकानंद जी को अपना गुरू मान लिया. और उन्हीं की गाइडेंस में मैंने खुद को संवारा.’
आखिरी में कंगना ने कहा कि कभी भी अपने बुरे दौर को बुरा नहीं समझना चाहिए, क्योंकि यह पल आपको कुछ न कुछ सिखाने जरूर आता है और यह समय भी हमें जिंदगी में एक बड़ी ���ीख दे रहा है.
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 29, 2020
गौरतलब है कि कंगना रनौत इन दिनों अपने घर मनाली में हैं. उन्होंने नवरात्रि के मौके पर अभिनेत्री वहां साधना कर रही हैं. कंगना अपनी बहन रंगोली के साथ व्रत रख रही हैं. कुछ दिन पहले कंगना की टीम के पेज से एक विडियो शेयर किया गया था, जिसमें कंगना किसी व्यक्ति के जीवन में साधना का महत्व बता रही थी. वीडियो के शुरुआत में कंगना कह रही हैं कि वह एक सफल अभिनेत्री होने के बावजूद साधना को क्यों महत्व देती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










