क्या राजनीतिक सफलता के बाद फिल्म इंडस्���्री को अलविदा कह देंगी कंगना रनौत, एक्ट्रेस बोली- जुनून के साथ चलना…

Kangana Ranaut Birthday
Kangana Ranaut: कंगना रनौत इन-दिनों सातवें आसमान पर है. एक्ट्रेस ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता है. अब उन्होंने बताया कि क्या राजनीति में आने के बाद वह फिल्में करना छोड़ देंगी. एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि पहले भी कई बार उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर मिल चुका है.
Kangana Ranaut: भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता है. गैंगस्टर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने खुलासा किया कि राजनीति में एंट्री करने का ऑफर मिलना उनके लिए कोई ‘बड़ी बात’ नहीं थी, क्योंकि उनके परिवार का बैकग्राउंड राजनीतिक है, उनके परदादा कम से कम तीन बार विधायक रह चुके हैं.
राजनीति में शामिल होने के लिए कई बार कंगना रनौत को मिला है ऑफर
द हिमाचल पॉडकास्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, कंगना ने कहा, “यह पहली बार नहीं है, जब मुझे राजनीति में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था. मुझे पहले भी कई अन्य ऑफर मिले हैं. जब मैंने गैंगस्टर फिल्म से डेब्यू किया था, तभी मुझे टिकट की पेशकश की गई थी. मेरे परदादा कम से कम तीन बार विधायक रहे, इसलिए जब आप ऐसे परिवार से होते हैं और कुछ सफलता का स्वाद चखते हैं, तो लोकल लीडर्स आपको जरूर अपोर्च करेंगे. मेरे पापा को भी कई ऑफर मिल चुके हैं. यही नहीं जब मेरी बहन एसिड अटैक से बची थी, तो उन्हें भी राजनीति में आने का प्रस्ताव मिला था.
Also Read- CISF कांस्टेबल का सपोर्ट करने वाले लोगों पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, बोली- शरीर को बिना पूछे छूना…
राजनीति के मुकाबले फिल्म इंडस्ट्री है आसान
अपनी राजनीतिक सफलता के बावजूद, उनकी बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने की कोई योजना नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं, जो जुनून के साथ चलती है, यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री में भी, मैं एक अभिनेत्री, लेखक, निर्देशक और निर्माता हूं. यहां अपने राजनीतिक करियर में, अगर मुझे यहां के लोगों के साथ खुद को जोड़ना है, तो मैं इसके साथ आगे बढ़ूंगी.” अभिनेत्री ने कहा कहा, ”मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि राजनीति की तुलना में फिल्म इंडस्ट्री में काम करना आसान है. यह डॉक्टरों की तरह ही एक कठोर जीवन है, जहां केवल परेशान लोग ही आते हैं, जब आप फिल्म देखने जाते हैं तो आपको बहुत आराम मिलता है, लेकिन राजनीति ऐसी नहीं है.”
कंगना रनौत का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ‘इमरजेंसी’ में अपनी भूमिका के लिए तैयारी कर रही हैं, यह फिल्म इंदिरा गांधी के नेतृत्व में घोषित आपातकाल पर केंद्रित है. 2021 में घोषित इस राजनीतिक ड्रामा में कंगना ने पूर्व प्रधान मंत्री का किरदार निभाया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘इमरजेंसी’ इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है, बल्कि एक व्यापक राजनीतिक ड्रामा है. कलाकारों में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े जैसे उल्लेखनीय कलाकार शामिल हैं.
Also Read- कंगना रनौत के सपोर्ट में आए बॉलीवुड स्टार्स, CISF महिला को जमकर लताड़ा, बोले- सभ्य तरीके से भी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










