कंगना रनौत ने मंडी में जीत से पहले कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य पर कसा तंज, बोली- उन्हें अब बैग पैक करने…

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jun 2024 3:09 PM

विज्ञापन

Kangana Ranaut On Vikramaditya Singh: हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दावेदार विक्रमादित्य सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अपना बैग पैक करके जाना पड़ सकता है. भारत निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता कांग्रेस उम्मीदवार से 72 हजार वोटों से आगे चल रही हैं.

विज्ञापन

Kangana Ranaut On Vikramaditya Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने गृहनगर मंडी से चुनाव लड़ने के अपने पहले प्रयास में जीतती दिख रही हैं. काउंटिंग जारी है, जहां बीजेपी 294 से ज्यादा सीटों पर पहुंच गई है, वहीं कंगना भी 72 हजार वोटो से आगे चल रही है. इधर विक्रमादित्य सिंह को करारी शिकस्त मिलने वाली है. एक्ट्रेस ने जीत की खुशी अपनी मां संग शेयर की और उनका आशीर्वाद मांगा.


कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह पर साधा निशाना
इसके अलावा बॉलीवुड की क्वीन ने प्रतिद्वंद्वी पर कटाक्ष करते हुए कहा, उन्हें अपना बैग पैक करना पड़ सकता है. उनकी टिप्पणी तब आई जब विक्रमादित्य सिंह ने पहले कंगना का मजाक उड़ाया था और कहा था कि वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को अच्छी प्रतिस्पर्धा दे रही हैं, इसलिए लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद मुंबई लौट आएं. कंगना रनौत ने कहा, ”एक महिला के बारे में इतनी घटिया बातें करने का परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा… और आज जिस तरह से हमें बढ़त मिली है उससे यह स्पष्ट हो रहा है.”

Also Read- Kangana Ranaut Mandi Seat Result 2024: मंडी से कंगना रनौत आगे, डॉक्टर बनते-बनते यूं बन गई बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन

Also Read- Mandi Lok Sabha Elections: मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत दे रहीं कांग्रेस को कड़ी टक्कर

Also Read- Kangana Ranaut Net Worth: इतने करोड़ की मालकिन हैं कंगना रनौत, लिस्ट में ये लग्जरी कारें शामिल


मंडी में विक्रमादित्य को अपना बैग पैक करने की जरुरत
कंगना रनौत ने एएनआई संग बात करते हुए कहा, ”मंडी ने बेटियों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया है. जहां तक ​​मेरे मुंबई जाने का सवाल है, यह (हिमाचल प्रदेश) मेरी ‘जन्मभूमि’ है और मैं यहां लोगों की सेवा करना जारी रखूंगी. मैंने हमेशा कहा है कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी के लक्ष्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ में एक सैनिक के रूप में काम करूंगी. इसलिए, मैं कहीं नहीं जा रही हूं. शायद, किसी और को अपना बैग पैक करके जाना होगा.”


मंडी के लोगों का भला करना चाहती हैं कंगना रनौत
अभिनेता से नेता बनीं अभिनेत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के दौरान 1 जून को हिमाचल प्रदेश के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. चुनावों के दौरान, उन्होंने मतदाताओं को “लोकतंत्र के त्योहार” में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. अपना नामांकन दाखिल करते समय, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता ने राजनीति में प्रवेश के लिए मंडी के लोगों को श्रेय दिया. उन्होंने बॉलीवुड में अपनी सफलता और इसी तरह की राजनीतिक सफलता की उम्मीद का हवाला देते हुए आत्मविश्वास व्यक्त किया.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola