कंगना रनौत के सपोर्ट में आए बॉलीवुड स्टार्स, CISF महिला को जमकर लताड़ा, बोले- सभ्य तरीके से भी…
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Jun 2024 2:13 PM
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut Slap Incident: 6 जून को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर अभिनेत्री से नेता बनी कंगना रनौत को कथित तौर पर एक सीआईएसएफ कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा था. अब उनके सपोर्ट में पूरा बॉलीवुड आ गया है. अनुपम खेर, शबाना आजमी से लेकर शेखर सुमन तक ने रिएक्ट किया है.
Kangana Ranaut Slap Incident: शबाना आजमी, अनुपम खेर, मीका सिंह, शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने कंगना रनौत की हालिया ‘थप्पड़’ घटना पर प्रतिक्रिया दी है. भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मारा और गालियां दी. यह घटना तब हुई जब कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नई दिल्ली की यात्रा कर रही थीं. इस थप्पड़ को भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कंगना की विवादास्पद टिप्पणी से जोड़कर अटकलें लगाई जा रही हैं.
कंगना रनौत के सपोर्ट पर आये बॉलीवुड स्टार्स
कुलविंदर कौर नामक सीआईएसएफ अधिकारी ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था. इस घटना के बाद उन्हें निलंबित किया गया और अब कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है. क्वीन एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए शबाना आजमी ने ट्वीट किया, “कंगना रनौत के लिए मेरे दिल में कोई प्यार नहीं है, लेकिन मैं खुद को ‘थप्पड़’ का जश्न मनाने के इस ग्रूप में शामिल नहीं पा सकती. अगर सुरक्षाकर्मी कानून को अपने हाथ में लेना शुरू कर देंगे, तो हममें से कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा.”
Also Read- Kangana Ranaut Net Worth: इतने करोड़ की मालकिन हैं कंगना रनौत, लिस्ट में ये लग्जरी कारें शामिल
अनुपम खेर ने कही ये बात
अनुपम खेर ने कहा, “मुझे बड़ा अफसोस हुआ. एक महिला के साथ ऐसी हरकत होना बिल्कुल गलत है. इसकी कानूनी व्यवस्था होनी चाहिए. उनका कोई भी दोष है, मैं ये नहीं कह सकता. आपको कुछ बुरा लगा है तो आप उसे बोले, लेकिन अपने औधे का या पद का फायदा उठाना नहीं चाहिए.
मीका सिंह ने कंगना वाली घटना पर कही ये बात
पंजाबी गायक मीका सिंह ने कंगना रनौत का सपोर्ट किया और लिखा, “पंजाबी/सिख समुदाय के रूप में हमने अपनी सेवा और उद्धारकर्ता के रूप में दुनिया भर में सम्मान बनाया है. कंगना रनौत के साथ हुए हवाई अड्डे के प्रकरण के बारे में सुनना निराशाजनक है. सीआईएसएफ कांस्टेबल थी… हवाईअड्डे पर ड्यूटी थी और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका काम है.”
शेखर सुमन ने कही ये बीत
इसे ‘गलत’ बताते हुए शेखर सुमन ने कहा, “वो गलत है, वो तो बहुत गलत है. बहुत ही दुर्भाग्य है, ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए. किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है. उसने जो किया है वह गैरकानूनी है. मैं समझता हूं कि उसके मन में कुछ गुस्सा या विरोध हो सकता है, लेकिन जिस तरह से यह व्यक्त किया गया वह बहुत गलत था. सभ्य तरीके से भी कहा जा सकता था…आप इस तरह किसी पर हाथ नहीं उठा सकते.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










