Kalki 2898 AD: कमल हासन के लुक को लेकर, नाग अश्विन ने खोले राज

कल्कि 2898 एडी' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. नाग अश्विन ने कमल हासन के लुक से इंस्पायर्ड होकर इस एक्शन-साइफाई फिल्म को निर्देशित किया.
कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है
kalki 2898 AD: फिल्म जो प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ नाग अश्विन द्वारा निर्देशित है, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग दिन को 90 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई के साथ शुरू किया था. लोगों के बीच इसकी कहानी और एक्टिंग को लेकर बहुत चर्चा हो रही है.
कमल हासन के लुक से लिया गया इंस्पिरेशन
नाग अश्विन ने बताया कि कमल हासन के एक्टिंग लुक का इंस्पिरेशन हैरी पॉटर से नहीं, बल्कि अन्य कार्यक्रमों से लिया गया है. उन्होंने कहा कि यह लुक उन्होंने डोरियन ग्रे से इंस्पायर्ड लिया है, जिसे वे बहुत पसंद करते हैं. इसे देखकर लोगों में दमदार प्रतिक्रिया आ रही है.
फिल्म की बॉक्स ऑफिस धूम
‘कल्कि 2898 एडी’ की दमदार कहानी और वीएफएक्स के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धावा बोल रही है. इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास जैसे वर्ल्ड क्लास स्टार्स ने अपने किरदारों में जादू बिखेरा है.

Also read:Kalki 2898AD: नाग अश्विन ने दिया ‘कल्कि सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का अपडेट
कमल हासन का किरदार: अगले भाग में विस्तार
कमल हासन का योगदान फिल्म के इस पार्ट में सीमित रहा है, लेकिन फिल्म के अगले पार्ट में उनका रोल बड़े पैमाने पर देखने को मिलेगा जहां उनके करैक्टर के बारे में बिस्तर से बताया जाएगा और हिस्ट्री से कनेक्शन भी जोड़ा जायेगा. इसके अलावा, उनकी एक्टिंग को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है.
नाग अश्विन के निर्देशन में दमदार प्रदर्शन
नाग अश्विन ने ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक रोमांचक साइ-फाई दुनिया पेश की है, जिसमें कहानी, टेक्नोलॉजी और अभिनय का मिश्रण है. उनके निर्देशन में फिल्म ने सिनेमा के प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है.
मूवी बिजनेस
फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है, जिस से फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को उम्मीदे बढ़ गई है.इस अनोखी साइ-फाई फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा को नए आयाम मिलने की उम्मीदें हैं.
‘कल्कि 2898 एडी’ ने दर्शकों को एक नयी सोच के साथ एक रोमांचक यात्रा पर ले जाने में सफलता प्राप्त की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




