Kabhi Main Kabhi Tum Twist: आदिल से लड़ाई के बाद मुस्तफा और शारजीना घर छोड़ देंगे, रुबाब नहीं मांगेगी माफी

Updated:
विज्ञापन
Kabhi Main Kabhi Tum

Kabhi Main Kabhi Tum

कभी मैं कभी तुम में हानिया आमिर और फहाद मुस्तफा मुख्य किरदार निभाते हैं. पाकिस्तानी सीरियल, भारत में काफी लोकप्रिय है. शो का नया प्रोमो सामने आया है.

विज्ञापन

Kabhi Main Kabhi Tum: सीरियल कभी मैं कभी तुम पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी काफी पॉपुलर है. हानिया आमिर और फहाद मुस्तफा इसमें लीड रोल निभाते हैं. हानिया शो में शारजीना और फहाद, फहाद मुस्तफा का रोल प्ले कर रहे हैं. इसके अलावा शो में एक्टर एम्माद इरफानी- आदील का रोल, जावेद शेख- इफ्तेखार, माया खान- सिदरा, बुशरा अंसारी- शगुफ्ता, नईमा बट- रूबाब और तौसीक हैदर है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें नया ट्विस्ट आने वाला है.

कभी मैं कभी तुम में के टीजर में क्या दिखाया गया

सीरियल कभी मैं कभी तुम के टीजर में दिखाया गया कि मुस्तफा, शारजीना से बात करता है. वो उससे कहता है, घरवालों ने तुमसे बदतमीजी की है. उन पर गुस्सा हूं, तुमसे क्यों नाराज हूंगा. तुम्हारी इज्जत करवाना मेरा फर्ज है.

आदील और मुस्तफा की लड़ाई किसने सुलझाई

आदील और मुस्तफा की लड़ाई होती है और दोनों हाथापाई पर उतर आते है. इफ्तेखार उनसे बात करते उनके बीच सबकुछ ठीक करने की कोशिश करता है. आदिल कहता है, “मैं इसकी शक्ल तक नहीं देखना चाहता और आप कह रहे हैं कि मैं इसे गले लगाऊं.” मुस्तफा फिर पूछता है अगर अपने भाई को सम्मान देना उसका कर्तव्य है तो शरजीना को सम्मान दिलानी भी उसकी जिम्मेदारी है.

शारजीना आखिर क्यों रोती है

शगुफ्ता, शारजीना को बताती है कि घर को आदील और रुबाब चला रहे हैं ना कि वो या मुस्तफा. उसके बाद टीजर में दिखाया गया कि मुस्तफा अपनी वाइफ से कहता है कि, “पता है, अब इस घर में रहना थोड़ा मुश्किल हो गया है.” प्रोमो के लास्ट में शारजीना किचन में रोती दिखती है.

भारत में ‘कभी मैं कभी तुम’ का कहां देख सकते हैं

‘कभी मैं कभी तुम’ सोमवार और मंगलवार को रात 8 बजे आर्य डिजिटल पर आता है. भारत में इसे आप सोमवार या मंगलवार को रात 11 बजे तक यूट्यूब पर ऑनलाइन देख सकते हैं. इसमें हानिया आमिर है.

Also Read- कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir? सिंगर Baadshah संग उड़ रही डेटिंग की खबरें, जानें यहां सबकुछ

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सीरियल कभी मैं कभी तुम के टीजर में दिखाया गया कि मुस्तफा, शारजीना से बात करता है. वो उससे कहता है, घरवालों ने तुमसे बदतमीजी की है. उन पर गुस्सा हूं, तुमसे क्यों नाराज हूंगा. तुम्हारी इज्जत करवाना मेरा फर्ज है.