बोनी कपूर पर भड़की जाह्नवी कपूर, एयरपोर्ट पर जमकर लगाई डांट, देखें VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2021 10:46 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर जाह्नवी अपने पापा को डांट लगा रही है.
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी दमदार एक्टिंग से सबकी फेवरेट बन चुकी है. एक्ट्रेस ने बहुत ही कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, यहां उनकी तगड़ी फैन फौलोइंग हैं. अब जाह्नवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पापा को डांट लगा रही हैं.
गौरतलब है कि श्रीदेवी के अचानक चले जाने के बाद जाह्नवी, खुशी और बोनी कपूर एक दूसरे का सहारा बन गए. यूं तो जाह्नवी काफी विनम्र और शांत स्वभाव की हैं. लेकिन जब उनके फैमिली की बात आती है, तो अभिनेत्री काफी केयरफुल रहती है.
Also Read: जाह्नवी कपूर ने फ्लान्ट किया ‘आई लव यू माय लब्बू’ नाम का टैटू, फैंस ने पूछा कौन है ये, देखें PHOTOS
बीतें दिनों जाह्नवी कपूर को उनके पापा बोनी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान पैपराजी ने फोटो के लिए बोनी को मास्क उतारने को कहा. जिसके बाद बोनी मास्क उतारने लगे. पापा का मास्क उतारते देख जाह्नवी गुस्सा हो जाती हैं और अपने हाथों से मास्क पहनाने लगती हैं.
https://www.instagram.com/p/CVN1CvyoBRR/
हालांकि फोटोग्राफर्स कहते है, कि कुछ नहीं होगा. इसपर जाह्नवी गुस्सा हो जाती है और कहती है कि ‘ऐसी गलत एडवाइस मत दीजिए’. जिसके वह वहां से जा रही होती है, तो पैप गुजारिश करते है, जिसके बाद फिर वह पोज देती हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फैंस जाह्नवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Also Read: जाह्नवी कपूर ने शिमरी बिकिनी में बढ़ाया तापमान, देखें VIDEO
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










