ePaper

Ira Khan ने तसवीर शेयर कर बॉयफ्रेंड नुपुर को बताया ड्रामेबाज, सोफे पर बैठकर यूं मस्ती करता दिखा कपल

Updated at : 16 Jul 2021 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Ira Khan ने तसवीर शेयर कर बॉयफ्रेंड नुपुर को बताया ड्रामेबाज, सोफे पर बैठकर यूं मस्ती करता दिखा कपल

Ira Khan Boyfriend Nupur Shikhare : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan)की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ कई नयी तसवीरें शेयर की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों में आयरा नूपुर के साथ सोफे पर बैठी हैं

विज्ञापन

Ira Khan Boyfriend Nupur Shikhare : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan)की बेटी आयरा खान (Ira Khan)ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare)के साथ कई नयी तसवीरें शेयर की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों में आयरा नूपुर के साथ सोफे पर बैठी हैं और दोनों एकदूसरे की कंपनी इंज्वॉय कर रहे हैं. आयरा थोड़ी थकी हुई दिख रही हैं लेकिन नूपुर मजाकिया चेहरों के साथ उन्हें खुश करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, “वह एक ऐसा ड्रामेबाज है!”

आयरा के दोस्तों और प्रशंसकों ने उनकी पोस्ट पर खुशनुमा कमेंट्स किए. अभिनेता सिद्धार्थ मेनन ने लिखा, “ओह.” एक फैन ने लिखा, ‘सो स्पेशल कपल. एक अन्य ने लिखा, “खूबसूरत तस्वीर.” वहीं नुपुर ने इसपर रिप्लाई किया, ड्रामेबाज़? कौन ? मैं ? … ओके हो सकता है लेकिन आई लव यू ना. हालांकि कई फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि वो परेशान क्यों हैं? अपना ख्याल रखें.

https://www.instagram.com/p/CRY1ol1LbuP/?

गौरतलब है कि इस साल ही आयरा खान ने वैलेंटाइन डे से पहले प्रॉमिस डे के मौके पर नुपुर शिखरे से अपने प्यार का इजहार किया था. उन्होंने नुपुर संग अपनी कई सारी तसवीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना मेरे लिए सम्मान की बात है. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट की तसवीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं.

आयरा खान, आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं. रीना एक्टर की पहली पत्नी थीं. उनका जुनैद नाम का एक बेटा भी है. जुनैद जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. वहीं आयरा ने कुछ साल पहले थिएटर निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की थी. उन्होंने हेज़ल कीच के साथ मेडिया नाटक का निर्देशन किया था. आयरा और जुनैद भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं.

Also Read: Indian Idol 12 के फिनाले एपिसोड के लिए मेकर्स ने की है खास तैयारी, इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले ही आमिर खान और किरण राव ने आपसी सहमती से तलाक लेने का फैसला किया है. रीना दत्ता के बाद आमिर ने किरण राव से शादी की थी. इस खबर को जानकर फैंस काफी शॉक्ड हो गए थे. आयरा ने भी इस दौरान एक पोस्ट शेयर किया था जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola