Indian Idol विजेता पवनदीप राजन गंभीर एक्सीडेंट के बाद सुरों में लौटे, वीडियो देख फैंस भावुक

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :13 May 2025 8:30 AM
विज्ञापन
Pawandeep Rajan Viral video
Pawandeep Rajan Viral video

Indian Idol 12 विजेता पवनदीप राजन का एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से गाते वीडियो वायरल हो रहा है. साथ ही वह अपनी इंस्टा स्टोरी में शतरंज खेलते दिखे हैं, जिसके बाद फैंस बोले- जल्दी ठीक हो जाओ!

विज्ञापन

Indian Idol 12 विजेता पवनदीप राजन हाल ही में एक भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे. यह हादसा 5 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास हुआ, जब उनकी कार एक खड़े कैंटर ट्रक से टकरा गई. इस एक्सीडेंट में पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे. साथ ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन किस्मत से पवनदीप की जान बच गई.

“रिकवरी मोड ऑन”

हादसे के बाद पवनदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके कई ऑपरेशन हुए. अब उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह रिकवरी मोड में हैं. उनकी टीम लगातार उनकी हेल्थ अपडेट्स शेयर कर रही है. हाल ही में पवनदीप ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के स्टाफ के साथ शतरंज खेलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा– “रिकवरी मोड ऑन, आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया.”

अस्पताल में गाते हुए वीडियो वायरल

इसके अलावा, पवनदीप का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल में बैठकर गाना गाते नजर आ रहे हैं. इस हालत में भी उनके सुरों की मिठास फैंस को भावुक कर रही है.उनके फैंस इस वीडियो को देख राहत की सांस ले रहे हैं और उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो:

फैंस हुए भावुक

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाइए भैया.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत स्ट्रांग हैं सर, गेट वेल सून.’ ऐसे ही अन्य यूजर्स ने उनके ठीक होने की शुभकामनाएं की.

यह भी पढ़े: Raid 2 Box Office Collection Day 12: मंडे टेस्ट में अजय देवगन की फिल्म पास हुई या फेल, कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola