Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: 'मैं कहीं सड़ रहा होता, मर रहा...', ऋषि सिंह ने शो पर बताया था सबसे बड़ा सच
इंडियन आइडल 13 में ऋषि सिंह अपनी गायिकी से सबको दीवाना बना चुके है. शो के दौरान ऋषि ने अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा राज पूरी दुनिया के सामने बताया था. कंटेस्टेंट ने बताया था कि वो इंडियन आइडल के थियेटर राउंड के बाद घर गए तो उन्हें एक बात पता चली.
Indian Idol 13 Rishi Singh: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 का फिनाले आज था. टॉप 6 कंटेस्टेंट सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, ऋषि सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिपता चक्रवर्ती, देवोस्मिता रॉय है. हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि ऋषि इस सीजन विनर बनेंगे. अब ये बात सच हो गई. ऋषि से जुड़ा एक सच आपको बताते है, जो उन्होंने खुद बताई थी.
इंडियन आइडल 13 में ऋषि सिंह अपनी गायिकी से सबको दीवाना बना चुके है. शो के दौरान ऋषि ने अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा राज पूरी दुनिया के सामने बताया था. कंटेस्टेंट ने बताया था कि वो अपने माता-पिता का असली बेटे नहीं है. उन्हें उनके पैरेंट्स ने गोद लिया था. जब वो इंडियन आइडल के थियेटर राउंड के बाद घर गए तो उन्हें एक बात पता चली.
https://www.instagram.com/p/Co0B_wBDUFi/?hl=en
ऋषि सिंह ने जब ये बात इंडियन आइडल 13 में बताया तो सबकी आंखें नम हो गई. ऋषि ने कहा था, मुझे पता चला कि मैं अपने मां-बाप का खून नहीं हूं. अगर मैं इनके साथ नहीं होता तो मैं इस स्टेज तक नहीं पहुंच पाता. उन्होंने मुझे गोद लिया है और इतना सोच कर लगता था मैंने जिंदगी में जितनी गलती है, उसकी माफी मांगना चाहता हूं. मुझे भगवान मिल गए. मैं कहीं सड़ रहा होता, मैं कहीं मर रहा होता शायद, मैं कहां होता मुझे नहीं पता लेकिन मैं अगर यहां इनके साथ नहीं होता तो मैं इस स्टेज पर नहीं पहुंच पाता.
Also Read: Indian Idol 13 Winner: तो क्या ये कंटेस्टेंट बन गया इंडियन आइडल 13 का विनर! जानिए किस दिन आएगा ग्रैंड फिनाले
इंडियन आइडल 13 के विनर ऋषि सिंह बन गए. हालाकि कई इंस्टाग्राम पेज पर विनर का नाम बता दिया गया था. इसके अनुसार, इस सीजन ऋषि सिंह विजेता बनने वाले है. अयोध्या के ऋषि सिंह का विनर के रूप में नाम बताया जा रहा है. बता दें कि ऋषि शो के शुरूआत से ही जजेस और फैंस को अपनी गायिकी से इम्प्रेस कर चुके है. उन्हें शो के दौरान ही अब्बास मस्तान ने गाने और एक्टिंग का ऑफर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










