Indian Idol 13 Winner: तो क्या ये कंटेस्टेंट बन गया इंडियन आइडल 13 का विनर! जानिए किस दिन आएगा ग्रैंड फिनाले
Indian Idol 13 Winner: इंडियन आइडल 13 का फिनाले 1 अप्रैल को होने वाला है और 2 अप्रैल को विनर के नाम का खुलासा हो जाएगा. इंडियन आइडल 13 का विनर कौन बनेगा, ये जानने के लिए फैंस काफी बेताब है. फिलहाल शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट है.
Indian Idol 13 Winner: सिगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है. टॉप 6 कंटेस्टेंट सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, ऋषि सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिपता चक्रवर्ती, देवोस्मिता रॉय में ट्राफी को लेकर कांटे की टक्कर है. 7 महीने बाद अब जल्द ही विनर्स के नाम से पर्दा हट जाएगा. हालांकि सोशल मीडिया पर विनर के रूप में ऋषि का नाम चल रहा है.
इंडियन आइडल 13 का फिनाले 1 अप्रैल को होने वाला है और 2 अप्रैल को विनर के नाम का खुलासा हो जाएगा. इंडियन आइडल 13 का विनर कौन बनेगा, ये जानने के लिए फैंस काफी बेताब है. सोनी टीवी ने शो का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, तैयार हो जाए इंडियन आइडल सीजन 13 के ड्रीम फिनाले के लिए. टॉप 6 फाइनलिस्ट में से कौन बनेगा इंडियन आइडल? देखना ना भूले इंडियन आइडल 13 का ड्रीम फिनाले, 2 अप्रैल, रविवार रात 8 बजे.
https://www.instagram.com/reel/CqXjUWyLmxw/फिलहाल इंडियन आइडल 13 का विनर जानने के लिए हमें इंतजार करना होगा. लेकिन कई इंस्टाग्राम पेज पर विनर का नाम बता दिया गया है. इसके अनुसार, इस सीजन ऋषि सिंह विजेता बनने वाले है. अयोध्या के ऋषि सिंह का विनर के रूप में नाम बताया जा रहा है. बता दें कि ऋषि शो के शुरूआत से ही जजेस और फैंस को अपनी गायिकी से इम्प्रेस कर चुके है. ऋषि सिंह की दमदार सिगिंग के दीवाने जजेस के अलावा शो में आने वाले हर गेस्ट होते है. उन्हें शो के दौरान ही अब्बास मस्तान ने गाने और एक्टिंग का ऑफर दिया था.

इंडियन आइडल 13 को सिंगर आदित्य नारायण होस्ट करते है. जबकि नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी इसे जज करते है. हालांकि कुछ एपिसोड के बाद शो से नेहा ने किनारा कर लिया था. अब तक शो में बतौर गेस्ट कई बड़े सेलेब्स आ चुके है.
Also Read: Rekha कैमरे को दे रही थीं पोज, अचानक एक्ट्रेस का बिगड़ा बैलेंस और फिर…, वायरल हो ये VIDEOप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










