Rekha कैमरे को दे रही थीं पोज, अचानक एक्ट्रेस का बिगड़ा बैलेंस और फिर..., वायरल हो ये VIDEO

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Christian Dior’s Fall 2023 फैशन शो में रेखा कांजीवरम साड़ी में नजर आई. हैवी गोल्डन ज्वेलरी, बालों में गजरा, मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ी पहने वो बेहद खूबसूरत दिखी. इस दौरान रेखा ने पैपराजी को खुशी-खुशी पोज दिया.

विज्ञापन

Rekha In Christian Dior’s Mumbai Show: Christian Dior’s Fall 2023 फैशन शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने अपनी अदा से महफिल लूट ली. ये फैशन शो मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर होस्ट किया गया. रेखा के अलावा इसमें सोनम कपूर आहूजा, करिश्मा कपूर, मीरा राजपूत, अनन्या पांडे, श्वेता बच्चन, नताशा पूनावाला जैसे सितारे नजर आए. लेकिन रेखा का दिलकश अंदाज सबसे अलग था. हालांकि इस इवेंट में एक्ट्रेस गिरते-गिरते बची.

गिरते-गिरते बची रेखा

दरअसल, Christian Dior’s Fall 2023 फैशन शो में रेखा कांजीवरम साड़ी में नजर आई. हैवी गोल्डन ज्वेलरी, बालों में गजरा, मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ी पहने वो बेहद खूबसूरत दिखी. इस दौरान रेखा ने पैपराजी को खुशी-खुशी पोज दिया. इस दौरान वो हाथ जोड़े प्रणाम करती है और पीछे की ओर झुकती है. एक्ट्रेस इतना अधिक पीछे की ओर झुक जाती है कि उनका बैंलेस बिगड़ जाता है और वो गिरते-गिरते बचती है.

https://www.instagram.com/reel/Cqa1dpyjd-u/
यूजर्स बोले- ये हैं बॉलीवुड की असली क्वीन

विरल भयानी ने रेखा का ये वीडिये अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कितनी ग्रेसफुल लेडी है. एक यूजर ने लिखा, रेखा जी की उम्र का ता पता ही नहीं चलता. एक यूजर ने लिखा, क्वीन ऑफ बॉलीवुड. एक यूजर ने लिखा, सदाबहार. हर साल वह पहले जैसी ही खूबसूरत और हॉट दिखती हैं. एक यूजर ने लिखा, ये हैं बॉलीवुड की असली क्वीन.

Also Read: जब रेखा के लिए अमिताभ बच्चन ने कर दी थी एक शख्स की पिटाई, वजह जान हो जाएंगे हैरान!
अपने अभिनय से जीता दिल

दिग्गज अदाकारा 1970 के दशक से अपनी सुंदरता और अभिनय कौशल से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं. कई पुरस्कारों से सम्मानित रेखा फिल्मों के अलावा अपने हिट गानों के लिए भी जानी जाती हैं. मुकद्दर का सिकंदर में सलाम-ए-इश्क मेरी जान से लेकर उमराव जान की आंखों की मस्ती तक, रेखा ने कई प्रतिष्ठित और सदाबहार बॉलीवुड गानों में अभिनय किया है. पिछले कई सालों से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं, उन्हें अक्सर बॉलीवुड पार्टीज और कार्यक्रमों में देखा जाता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola