दुबई में टॉवल पहनकर निकले ऋतिक रोशन, बताया- इस अभिनेता को नकल करने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

Hrithik Roshan ऋतिक रोशन इन दिनों दुबई में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह टॉवल पहने नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

मुंबई: ऋतिक रोशन इन दिनों दुबई में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह टॉवल पहने नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ ऋतिक ने लिखा, ‘इस फैशन की प्रेरणा शायद मैंने रणवीर सिंह से ली है.’ वहीं, इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है.

दरअसल, ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने टीशर्ट और सफेद टॉवल पहन रखा है. हमेशा सूट और स्टाइलिश कपड़ों में दिखने वाले ऋतिक रोशन का ऐसा लुक पहली बार सामने आया है. ऋतिक ने लाल टीशर्ट और लुंगी बांधी हुई है और साथ में एक बैग भी ले रखा है. तस्वीर में दिख रहा है कि ऋतिक के एक पैर में पट्टी बंधी हुई है.

undefined

अभी तक रणवीर सिंह ने इस पर कोई रिप्लाई नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ऋतिक के इस पोस्ट को देखने के बाद वह जरूर इसका रिप्लाई करेंगे. बता दें कि हाल ही में ऋतिक रोशन की दो फिल्में सुपर-30 और वॉर रिलीज हुई थी, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola