तो क्या टॉम क्रूज से शादी कर हॉलीवुड में #MeToo से बच गयीं निकोल किडमैन?

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

न्यूयॉर्क : मशहूर अभिनेत्री निकोल किडमैन ने कहा कि उन्होंने टॉम क्रूज से प्यार के लिए शादी की थी और इस संबंध ने उन्हें एक प्रकार से हॉलीवुड में यौन उत्पीड़न से महफूज रखा था. किडमैन और क्रूज की शादी 11 साल तक चली. किडमैन ने कहा कि 2001 में दोनों के बीच तलाक होने […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : मशहूर अभिनेत्री निकोल किडमैन ने कहा कि उन्होंने टॉम क्रूज से प्यार के लिए शादी की थी और इस संबंध ने उन्हें एक प्रकार से हॉलीवुड में यौन उत्पीड़न से महफूज रखा था.

विज्ञापन

किडमैन और क्रूज की शादी 11 साल तक चली. किडमैन ने कहा कि 2001 में दोनों के बीच तलाक होने के बाद उन्हें अपनी देखभाल खुद करनी पड़ी.

उन्होंने कहा, 22 साल की उम्र में टॉम क्रूज से साथ विवाह बंधन के बारे में मैं बात करने से हमेशा बचती हूं क्योंकि अब मैं ऐसे व्यक्ति (कीथ अर्बन) के साथ विवाह बंधन में हूं जो मेरे लिए बेहद अजीज है और अब उस बारे में बात करना एक प्रकार से उचित नहीं होगा.

उन्होंने मी टू अभियान के बारे में बात की लेकिन कहा कि वह उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहतीं जिन्होंने उनका शोषण किया. किडमैन ने कहा, वाकई में मेरे साथ भी मी टू का वक्त आया था. चूंकि मैं छोटी थी, लेकिन क्या मैं एक लेख के माध्यम से उनका पर्दाफाश करूं? नहीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola