Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस तरह शो में होगा ऋतुराज का ट्रैक खत्म, एसीपी सावी ठक्कर हुई सस्पेंड
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. शो में हाल ही में भाविका शर्मा की एंट्री हुई है. अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि सवी को एसीपी पद से सस्पेंड कर दिया जाता है. वह इससे टूट जाती है. इसके अलावा ऋतुराज का शो से पत्ता कुछ ऐसे कटेगा.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का मशहूर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में इस समय कई अहम मोड़ और भावनात्मक उथल-पुथल देखने को मिल रही है. हाल ही में आईपीएस सवी ठक्कर के रूप में भाविका शर्मा की वापसी हुई. जिसके बाद कहानी में बड़ा बदलाव आया. इधर रजत और तेजस्विनी की अचानक मौत भी हुई. जिसके बाद फैंस हैरान रह गए.
इस तरह खत्म होगी ऋतुराज की कहानी
गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड बेहद रोमांचक और दिलचस्प होंगे, क्योंकि परिवार को जल्द ही ऋतुराज और तेजू के अफेयर के बारे में पता चलेगा. यही नहीं पुलिस जांच के दौरान ऋतुराज को रजत और तेजू की मौत का दोषी पाया जाएगा. उसे जेल भेजा जाएगा, जिससे उसकी कहानी खत्म हो जाएगी. फिर आगे सवी और नील की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा.
एसीपी पद से सस्पेंड हुई सवी
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि सवी को एसीपी के पद से हटा दिया जाता है. जिससे वह बुरी तरह टूट जाती है. सवी उस पल को याद करती है, जब अपनी वर्दी की टोपी, सितारे, बेल्ट और बैज सौंपे थे. वह नील से मिलने का फैसला करती है और उसे बताती है कि कैसे उससे वर्दी छीनी गई थी. हालांकि इतना कुछ होने के बावजूद वह न्याय के लिए लड़ने के लिए दृढ़ संकल्प है, भले ही उसे वर्दी के बिना ऐसा करना पड़े. वह नील से कहती है कि उसके पास अब कुछ नहीं बचा है, लेकिन उन दोनों का लक्ष्य एक ही है. वह अपनी पत्नी को निर्दोष साबित करना चाहता है, और वह अपने पति की बेगुनाही साबित करना चाहती है.
यह भी पढ़ें- Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉर्डर 2 नहीं OTT फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल, मचाएंगे तबाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







