Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर खोले कई राज, बोली- अनुभव की एंट्री ने…
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Dec 2024 1:23 PM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में शीजान खान की एंट्री हुई है. एक्टर अनुभव के किरादर में नजर आ रहे हैं. अब भाविका शर्मा ने शो के अपकमिंग ट्रैक पर से पर्दा उठाया है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपनी आकर्षक कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो का लेटेस्ट ट्रैक सवी और रजत के बीच तीखी नोकझोंक को दिखाता है. हाल ही में शीजान खान की एंट्री हुई है, जो अनुभव का किरदार निभा रहे हैं. वह और सवी कॉलेज के टाइम में काफी अच्छे दोस्त थे और उन्होंने एक दूसरे से शादी करने का वादा भी किया था. अब अचानक उनका आना रजत के लिए प्रोब्लम बन गया है, क्योंकि उसे अपनी वाइफ को किसी और के साथ देखकर जलन हो रही है.
भाविका शर्मा ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा
गुम है किसी के प्यार में के अकपमिंग ट्विस्ट को लेकर सवी उर्फ भाविका शर्मा ने कहा, “एक नया और ताजा ट्रैक आ रहा है और मैं दर्शकों को ये एक्सपीरियंस करते देखने के लिए एक्साइटेड हूं. शीजान खान इसमें भूमिका निभाते नजर आएंगे.” एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”अनुभव का किरदार सवी से परिचित है. सवी के जीवन में उनकी एंट्री निश्चित रूप से चीजों को दिलचस्प बना देगी. दर्शक सवी और रजत के जीवन में कुछ दिलचस्प बदलाव देखने की उम्मीद कर सकते हैं. शो में कुछ अमेजिंग मोड़ आएंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुभव की उपस्थिति कैरेक्टर्स के लिए क्या बदलाव लाती है.”
शीजान खान की एंट्री दर्शकों की बढ़ाएगी एक्साइटमेंट
भाविका ने आगे कहा कि नई एंट्री क्या रजत और सवी को करीब लाएगी. मैं आगे के एपिसोड्स के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हूं. यह रोमांचक नया ट्रैक दर्शकों को बांधे रखने का वादा करता है, क्योंकि नए संघर्ष सामने आते हैं. राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन की ओर से निर्मित गुम है किसी के प्यार में सोमवार से रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होता है.
Also Read- Look Back 2024: पूरे साल इन 10 टीवी सीरियल्स ने बटोरी TRP, जबरदस्त ट्विस्ट ने फैंस को किया इम्प्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










