Look Back 2024: पूरे साल इन 10 टीवी सीरियल्स ने बटोरी TRP, जबरदस्त ट्विस्ट ने फैंस को किया इम्प्रेस
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Dec 2024 4:21 PM
Look Back 2024: साल 2024 खत्म होने वाला है और इस साल कई नए शोज ने दर्शकों के दिलों पर राज किया. हालांकि पुराने सीरियल्स ने भी अपना जलवा बरकरार रखा. इसमें अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कथा अनकही जैसे शोज शामिल है.
Look Back 2024: साल 2024 में कई ऐसे टीवी सीरियल्स थे, जिन्होंने अपनी जबरदस्ती कहानी और बेहतरीन स्टारकास्ट के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. शो के ट्विस्ट और टर्न ने उन्हें टीवी स्क्रीन से उठने का मौका ही नहीं दिया. टीआरपी चार्ट में भी कई महीनों तक उन्हें धांसू रेटिंग मिलती रही. हालांकि बीच में नए शोज ने भी दस्तक दी और कम समय में ही फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली. इसमें अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में और उड़ने की आशा शामिल है.
साल 2024 में इन सीरियल ने दर्शकों से जमकर बटोरी सुर्खियां
- अनुपमा
- गुम है किसी के प्यार में
- ये रिश्ता क्या कहलाता है
- लाफ्टर शेफ्स
- मेरा बलम थानेदार
- उड़ने की आशा
- तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- कथा अनकही
- काव्या: एक जज्बा एक जुनून
- कुंडली भाग्य
अनुपमा का साल 2024 में दिखा दबदबा
टीआरपी चार्ट पर लगातार अपना दबदबा बनाते हुए अनुपमा साल 2024 में फैंस की पसंदीदा शोज में से एक रही. इसकी कहनी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. चाहे अनु और अनुज का अलग होना हो, या फिर आध्या का घर से भाग जाना. शो ने 15 साल का लीप भी लिया, जिसमें फैंस को कई गुना सस्पेंस देखने को मिला. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने अपनी जबरदस्त कहानी से सबको बांधे रखा.
गुम है किसी के प्यार में
भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में सवी और ईशान की केमिस्ट्री ने आग लगा दी. शो को जबरदस्त टीआरपी के साथ टॉप 5 शोज में रहने का मौका मिला. ईशान की अचानक हुई मौत और सीरियल में आए लीप ने भी दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखा. इन-दिनों सवी के साथ हितेश भारद्वाज की जोड़ी दिख रही है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है
भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है फैंस का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है. इसमें रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. उनका रिश्ता और तकरार खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की तरह अभीरा और अरमान के रिश्ते का होगा दुखद अंत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










