Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका को गोद में उठाकर बाहर ले जाएगा रजत, अर्श को मिलेगा उसके कर्मों का फल

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Nov 2024 12:48 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि लकी, रजत और आशिका को साथ में देखकर काफी बेचैन हो जाता है. उसे लगता है सवी से वह ये बात कैसे शेयर करेगा. दूसरी तरफ रजत, आशिका से मिलने वाली बात छिपाता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि लकी सोच में है कि वह सवी को रजत के बारे में कैसे बताए. लकी घर आता है और सवी से नजरें नहीं मिला पाता. दूसरी तरफ रजत को बुरा लग रहा है कि उसने आशिका से होटल में मिलने वाली बात सवी को नहीं बताया. लकी को उसका दोस्त कॉल करता है और बताता है कि रजत जिस होटल में था उसमें आग लग गई. घबराहट में लकी ये बात सवी को बता देता है. सवी वह होटल जाने के लिए निकलती है.

आशिका और रजत को साथ में देख लेगी सवी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि होटल में धुएं की वजह से आशिका बेहोश हो जाती है. रजत उसे गोद में उठाकर बाहर निकलता है. होटल के बाहर सवी उसे देखती है और उसे बहुत दुख होता है. रजत, सवी को देखता है और कुछ कह नहीं पाता. लकी उसे समझाता है कि जरूर कोई बात होगी. सवी इसपर रिएक्ट नहीं करती और घर आ जाती है. सवी खुद को एक कमरे में बंद कर लेती है. लकी घरवालों को बताता है कि सवी ने रजत और आशिका को साथ में देख लिया. घरवाले ये जानकर शॉक्ड हो जाते हैं.

आशिका के साथ पिकनिक जाने का प्लान करेगा रजत

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अर्श के फोन का आशिका जवाब नहीं देती है. अर्श घबरा जाता है कि कहीं आशिका उसे रजत के लिए ना छोड़ दें. रजत उसे अर्श के घर छोड़ता है. कियान अपनी मां को ऐसी हालत में देखकर घबरा जाता है और रजत पर गुस्सा करने लगता है. आशिका उसे शांत कराती है और बताती है कि रजत ने उसकी जान बचाई है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी खुद को एक कमरे में बंद कर लेता है, जब उसे पता चलता है कि रजत, आशिका और कियान के साथ पिकनिक प्लान कर रहा है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के इस खूंखार विलेन को मिला नया शो, इस सीरियल में दिखेंगे नये किरदार में

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम इस एक्ट्रेस की होगी ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री, सई-विराट से है गहरा कनेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola